Connect with us

nagpur samachar

खासदार सांस्‍कृतिक महोत्‍सव – 2023 चे थाटात उद्घाटन

Published

on

भारत महासत्‍ता होणार याची प्रतिती देणारा हा महोत्‍सव : ज्ञानवत्‍सल स्‍वामी

नागपूर.संस्कृति,परंपरा, ज्ञानाच्‍या आधारे भारत देश महासत्‍ता होईल, महागुरू बनेल, असे जगभरातील विद्वान, तत्‍वज्ञानी म्‍हणत आहेत. या संस्‍कृती, परंपरा व ज्ञानाचे दर्शन घडवणारा हा खासदार सांस्‍कृतिक महोत्‍सव त्‍याची प्रतिती देणारा आहे, असे मत स्‍वामीनारायण मंदिराचे प्रेरक वक्‍ते, समाजसुधारक प. पू. ज्ञानवत्‍सल स्‍वामी यांनी व्‍यक्‍त केले.

केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी यांच्या संकल्पनेतून आकाराला आलेल्‍या खासदार सांस्‍कृतिक महोत्‍सव – 2023 चे उद्घाटन शुक्रवारी स्‍वामीनारायण मंदिराचे प्रेरक वक्‍ते, समाजसुधारक प. पू. ज्ञानवत्‍सल स्‍वामी यांच्‍या हस्‍ते दीपप्रज्‍वलन करून करण्‍यात आले. हनुमाननगरातील क्रीडा चौक येथील ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालयाच्या पटांगणावर सुरू असलेल्‍या या महोत्‍सवाच्‍या उद्घाटन कार्यक्रमाला केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी यांच्‍यासह राज्‍याचे सांस्‍कृतिक वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, खा. कृपाल तुमाने, माजी खा. अजय संचेती,  आयओसीएलचे ह्युंदाई मोटर्सचे सीएमडी उनसू क‍िम व पुनीत आनंद, महिंद्राचे प्‍लांट हेड नितीन वैद्य, डॉ. विकास महात्‍मे, प.पू. प्रेमप्रकाश स्‍वामी आ. प्रवीण दटके, आ. कृष्‍णा खोपडे, नागो गाणार, बंटी कुकडे इत्‍यादी मान्‍यवरांची उपस्‍थ‍िती होती.

आज पृथ्‍वीवर अनेक ठिकाणी मतभेद, मनभेदांमुळे हिंसा, युद्ध होताना दिसत  आहेत. ज्‍या मुल्‍यांसह आपले ऋषी, महाऋषी जगले तिच मूल्‍ये जर आत्‍मसात केली तर जगात शांतता प्रस्‍थापित होऊ शकते, असे प.पू. ज्ञानवत्‍सल स्‍वामी म्हणाले.

या बारा दिवसांच्‍या सांस्‍कृतिक महोत्‍सवामुळे तुमच्‍या जीवनात सकारात्‍मक बदल व्‍हावा, अशी अपेक्षा व्‍यक्‍त करताना प. पू. ज्ञानवत्‍सल स्‍वामी म्‍हणाले,  आपली संस्‍कृती ही जीवनात पवित्रता निर्माण करणार असून ती या महोत्‍सवातून आत्‍मसात करता आली तर आपल्‍याला भारतीय संस्‍कृतीची अनुभूती घेता येईल.

तत्‍पूर्वी, नितीन गडकरी यांच्‍या हस्‍ते प.पू. ज्ञानवत्‍सव स्‍वामी यांचा सत्‍कार करण्‍यात आला.  महाराष्‍ट्र गीताने महोत्‍सवाचा प्रारंभ झाला. त्‍यानंतर, संस्‍कार भारती, नागपूर प्रस्‍तुत ‘महाराष्‍ट्र माझा’ हा 1100 हून अधिक कलाकारांचा सहभाग असलेला महाराष्‍ट्राची सांस्‍कृत‍िक व लोकधारा दर्शविणारा नाट्य, नृत्‍य व संगीतमय कार्यक्रम पार पडला.कार्यक्रमाचे सूत्रसंचालन बाळ कुळकर्णी यांनी केले तर आभार जयप्रकाश गुप्ता यांनी मानले. रेणुका देशकर यांनी संस्‍कार भारतीच्‍या कार्यक्रमाची माह‍िती दिली.

महोत्‍सवाच्‍या सफलतेसाठी  खासदार सांस्‍कृतिक महोत्‍सव आयोजन समितीचे अध्‍यक्ष प्रा. अनिल सोले, उपाध्यक्ष प्रा. मधूप पांडे, डॉ. गौरीशंकर पाराशर, अशोक मानकर, दिलीप जाधव, सचिव जयप्रकाश गुप्‍ता, कोषाध्यक्ष प्रा. राजेश बागडी, सदस्य बाळासाहेब कुलकर्णी, हाजी अब्‍दुल कदीर, सारंग गडकरी, अविनाश घुशे, संदीप गवई, संजय गुळकरी, रेणुका देशकर,गुड्डू त्रिवेदी, किशोर पाटील, चेतन कायरकर, आशिष वांदिले, भोलानाथ सहारे, अॅड. नितीन तेलगोटे, मनिषा काशीकर कार्यरत आहेत.

भावी पिढीला संस्‍कारित करण्‍याचे ध्‍येय : गडकरी

मनोरंजनासोबतच भक्‍तीचा जागर हे यंदाच्‍या खासदार सांस्‍कृतिक महोत्‍सवाचे वैशिष्‍ट्य असून त्‍यामाध्‍यमातून आपला इत‍िहास, संस्‍कृती, परंपरा यांचे जतन करून नवीन पिढीपर्यंत पोहोचवण्‍याचे कार्य करण्‍याचा उद्देश आहे. लोकप्रबोधन, लोकशिक्षण, लोकसंस्‍कारावर आधारित कार्यक्रमांचे महोत्‍सवात आयोजन केले जात आहे, असे प्रतिपादन नितीन गडकरी यांनी केले.

छत्रपती शिवाजी महाराज आपले दैवत असून आदर्श राजा, आदर्श पिता, आदर्श शासक कसा असावा, याचे ते मूर्तिमंत उदहारण आहेत. शिवाजी महाराज, प.पू. ज्ञानवत्‍सल स्‍वामी सारखे महान प्रेरक वक्‍ते युवा पिढीच्‍या मन, आत्‍मा, शरीरावर संस्‍कार करतात आणि व्‍यक्‍ती निर्माणाचे कार्य घडते, असे करीत आहेत, असे नितीन गडकरी म्‍हणाले.

गडकरी जनतेच्‍या हृदयस्‍थानी :  मुनगंटीवार 

नितीन गडकरी कर्तृत्‍ववान, जिज्ञासू, विकासपुरूष आणि अष्‍टपैलू व्‍यक्‍तीमत्‍व आहेत. देशाच्‍या हदृयस्‍थानी जसे झिरो माईलच्‍या माध्‍यमातून नागपूर शहर आहे तद्वतच जनतेच्‍या हृदस्‍थानी नितीन गडकरी यांचे नाव आहे, अशा शब्‍दात सुधीर मुनगंटीवार यांनी नितीन गडकरी यांच्‍या कार्याचे कौतुक केले.

महाराष्‍ट्राच्‍या संस्‍कृतीचे  भव्‍य दर्शन

पोवाडा, वासुदेव आदी लोककला, ढोलताशा, पारंपरिक खेळ अशा संगीत, नृत्‍य, नाटयाच्‍या माध्‍यमातून संस्‍कार भारती नागपूरच्‍या 1100 कलाकारांनी महाराष्‍ट्राच्‍या संस्‍कृतीचे भव्‍य दर्शन रसिकांना घडवले. संकर्षण क-हाडे व श्‍वेता पेंडसे यांनी संस्‍कृती, परंपरा व भक्‍तीचे रंग प्रस्‍तुत केले. या कार्यक्रमाची संकल्‍पना कांचन गडकरी व आशुतोष अडोणी यांची होती. याचे संयोजन गजानन रानडे व अमर कुळकर्णी यांनी केले होते तर संगीत संयोजन आनंद मास्‍टे यांचे होते. यात 250 गायक, 250 वादक, 100 नाट्यकलावंत, 300 नर्तक, 50 पांरपर‍िक खेळ सादर करणारे कलाकार   यात सहभागी झाले होते. 50 पथसंचलन करणारे तसेच 100 लोकांचे ढोलताशा पथकाने कार्यक्रमाला दमदार स्‍वरूप प्राप्‍त करून दिले.

आज महोत्‍सवात

सकाळी 6.30 वाजता : श्री हनुमान चालिसा पठण

सायं. 6.30 वाजता : हरहुन्‍नरी गायिका श्रेया घोषाल यांची ‘लाईव्‍ह इन कॉन्‍सर्ट’

 

 

 

 

 

Featured

भारतीय अग्रवाल एकता क्लब का 22 वां पदारोहण समारोह संपन्न

Published

on

By

Webdesk,maharashtrakhabar24.com

नागपुर. 14 अक्टूबर.

अग्रवालों की अग्रणीय संस्था भारतीय अग्रवाल एकता क्लब का 22 वां पदारोहण समारोह रविवार को 7 वचन लॉन, भंडारा रोड,वर्धमान नगर में संपन्न हुआ।पदारोहण समारोह के मुख्य अतिथि सूरत से पधारे सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी  मनोज कुमार आर गोयल , ट्रस्टी श्याम सेवा ट्रस्ट, सूरत एवं  गेस्ट ऑफ ऑनर सुशील जी बंसल, संस्थापक एवम डायरेक्टर नोवासिस ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर मंच पर विराजमान थे। सत्कार मूर्ति के रूप में सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण जी अग्रवाल मंच पर आसीन थे।मंच पर पूर्व चेयरमैन, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवम नव नियुक्त कार्यकारणी के चेयरमैन प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष गिरीश लीलडिया, सचिव विजय सराफ, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं वाइस चेयरमैन राजेश डी अग्रवाल उपस्थित थे।

 नव नियुक्त अध्यक्ष ने ली शपथ

सर्वप्रथम मंच पर उपस्थित अतिथिगण एवं पदाधिकारीयों ने महाराजा श्री अग्रसेन जी की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन किया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। अतिथियों का परिचय किरण सराफ, सुनीता महिपाल एवं तनीषा लिलाड़िया ने दिया। नव नियुक्त अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल को निवृत्तमान अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने शपथ दिलाई। नव नियुक्त अध्यक्ष गिरीश लिलाड़िया को निवृत्तमान अध्यक्ष सीए संजय अग्रवाल ने शपथ दिलाई।कोर कमेटी के सदस्यों सचिव विजय सराफ, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, वॉइस चेयरमैन राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रथम मुरली महिपाल, उपाध्यक्ष द्वितीय सचिन अग्रवाल, सहसचिव सुशील धानुका,सह कोषाध्यक्ष सीए सचिन अग्रवाल एवं पीआरओ राज अग्रवाल को शपथ मुख्य अतिथि मनोज जी गोयल ने दिलाई। तत्पश्चात कार्यकारिणी के सदस्यों को पूर्व चेयरमैन अशोक जी गोयल ने शपथ दिलाई।नए ट्रस्टी सद्स्यों को सुशील जी बंसल ने, आजीवन सदस्यों को पूर्व चेयरमैन सीए शंभू दयाल टेकरीवाल एवं नए वार्षिक सदस्यों को पूर्व चेयरमैन गोपी किशन टीबड़ा जी ने शपथ दिलाई।

विद्यार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम में सदस्यों के परिवार के उच्चांक प्राप्त विद्यार्थियों, प्रोफेशनल डिग्री धारकों का भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।वर्ष भर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए एडवोकेट संजय अग्रवाल को विशेष ट्रॉफी पूर्व चेयरमैन अशोक गोयल, चेयरमेन प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष गिरीश लिलाड़िया एवं सचिव विजय सराफ द्वारा प्रदान की गई।मंच संचालन शीतल गोयल, विश्वास सराफ, समता पोद्दार एवम प्रियांशी लिलडिया ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत 7 वचन लॉन में शाम 5:00 बजे कार्निवल के साथ हुई। जिसमें सदस्य एवं उनके बच्चों के लिए  जंपर, टैटू, नेल आर्ट, गन शूटिंग, 360 डिग्री सेल्फी इत्यादि के साथ शीतल गोयल, विश्वास सराफ, स्वीटी सराफ, ट्विंकल अग्रवाल ने विभिन्न गेम्स खिलाए। स्नैक्स व हाई टी का भी सभी ने आनंद लिया।भारतीय अग्रवाल एकता क्लब की स्थापना  सेवा, संपर्क एवं संस्कार के उद्देश्यों के लिए हुई। संस्था द्वारा वर्ष भर सामाजिक कार्यक्रम एवं सदस्यों के लिए विभिन्न मनोरजन कार्यक्रम लिए जाते हैं।कार्यक्रम के संयोजक शरद जाजोदिया, अरुण झुनझुनवाला, अजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रवि तुलस्यान, मनोज केड़िया, विश्वास सराफ, राहुल अग्रवाल, अंबर अग्रवाल, सीए अमित बरबरिया, संकेत अग्रवाल, सीए प्रणय जाजोदिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने अथक प्रयास किया।

मेगा सांस्कृतिक वर्ष  

संस्था के अध्यक्ष गिरीश लिलाड़िया ने कहा इस वर्ष संस्था अपने 21 वर्ष पूर्ण कर 22 में वर्ष में पदार्पण कर रही है, इसे हम मेगा सांस्कृतिक वर्ष के रूप में मनाने जा रहे हैं। जिसमे आर संदेश ग्रुप, प्लास्टो ग्रुप, नोवासिस ग्रुप, अमित अग्रवाल जी AAA ग्रुप, प्रिया एंटरप्राइजेज, श्याम सिस्टम आदि का सहयोग मिल रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संस्था के सभी पूर्व चेयरमैन  अशोक गोयल, राजीव चौधरी, प्रकाश गोयल, नरेंद्र पचेरीवाला, सुभाष अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल हुंडी वाले, अजीत कुमार मित्तल, शैलेंद्र अग्रवाल, संदीप छापरिया, वेणुगोपाल अग्रवाल, सीए शंभू दयाल टेकरीवाल, गोपी किशन टीब़डा, राजेश गोयल, तुषार अग्रवाल, सूर्यकांत अग्रवाल, सीए राजेश मोदी, विशाल अग्रवाल एवम सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं अग्र बंधुओं नए कार्यक्रम को सफल बनाने अथक प्रयास किया।। प्रसाद भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सचिव विजय सर्राफ ने किया.

Continue Reading

NAGPUR

“विश्व हृदय दिवस” पर निकाली गई रैली

Published

on

By

केयर अस्पताल और पीस फाउंडेशन ने किया आयोजन

Web Desk. Maharashtrakhabar24.com

नागपुर, 2 अक्टूबर

हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। 2024 की थीम है – “यूएस  हार्ट फॉर एक्शन “। पीस (नैतिकता और सतत शिक्षा का प्रचार) फाउंडेशन ने केयर अस्पताल, नागपुर के साथ मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित किया। इसे एफडीए, इंडियन डायटेटिक एसोसिएशन, आईएपीईएन, नेटप्रोफैन का समर्थन प्राप्त था। मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024 को “विश्व हृदय दिवस” के उपलक्ष्य में रैली निकाली गई। आम जनता के बीच जीवनशैली में बदलाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। रैली सेवासदन सक्षम स्कूल, उत्तर अंबाझरी रोड से महाराज बाग तक निकली। सेवासदन सक्षम स्कूल की प्रधानाचार्य पद्मजा मराठे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.पीस फाउंडेशन और प्रबंध निदेशक, केयर अस्पताल डॉ. वरुण भार्गव ने अतिथियों का स्वागत किया। शपथ वैशाली बेलखोड़े द्वारा  दिलाई गई । डॉ. रीता भार्गव ने हृदय रोगों की रोकथाम के लिए आहार और व्यायाम पर बेहतरीन टिप्स दिए।  मनीषा ठाकर ने कार्यक्रम का संचालन किया। उपस्थितों में  प्रमुख लोगों डॉ. संदीप पटेल- एचसीओओ केयर अस्पताल, नागपुर, रमेश मेहता- सेवानिवृत्त एसीपी ट्रैफिक, अशोक गोयल- उपाध्यक्ष पीस फाउंडेशन, डॉ. यज्ञेश ठाकर- सचिव पीस फाउंडेशन, अमित आनंद- परियोजना निदेशक, मनीषा ठाकर- युवा अध्याय निदेशक, डॉ. नेहा भार्गव- मदर्स चैप्टर निदेशक, डॉ. रीता भार्गव, डॉ. विपुल सेटा- हृदय रोग विशेषज्ञ और पीस सदस्य,  ओमप्रकाश मुंधड़ा, प्रदन्या शिरस, हुनेद शिरपुरवाला, मोनिका जैन, कविता बक्शी, अध्यक्ष भारतीय आहार संघ, डॉ. प्राची सवाईकर,विक्रांत भार्गव, रश्मि भार्गव और वैशाली बेलखोड़े शामिल थे।

हजारों स्टूडेंट हुए शामिल

रैली में पीस फाउंडेशन यंग चैप्टर के आठ सौ से अधिक बच्चों ने हृदय रोगों से बचाव के नारे लगाए  और सुंदर तख्तियों के साथ भाग लिया। दिल्ली पब्लिक स्कूल, कैम्पटी, सेंट जेवियर्स हैदराबाद, जी एच रईसनी विद्यानिकेतन स्टेट अंबाझरी, स्कूल ऑफ स्कॉलर्स-वानाडोंगरी, श्री गुरु गोबिंद सिंह स्कूल, जी एच रईसनी पब्लिक स्कूल-सुकाली, महर्षि कुर्वेन्यूर्सिग कॉलेज-हिंगना, सेंट्रल इंडिया पब्लिक स्कूल-कैम्पटी, सरस्वती विद्यालय, बूटी पब्लिक स्कूल, सेवासदन सक्षम स्कूल, श्रीमती सी बी आदर्श विद्या मंदिर हाईस्कूल और कॉलेज, श्रीमती जी जी शारदा हायर इंग्लिश स्कूल, श्रीमती विमला डॉ लक्ष्मीनारायण सोनी हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज, हैदराबाद, श्रीमती वी एस गांधी इंग्लिश स्कूल, कापसी केडीएम गर्ल्स जूनियर कॉलेज, हेवरीनगर, सिटी बिंजानी कॉलेज, भारत, सेवादल महिला विद्यालय और बीसीसीए विभाग के स्वयंसेवक, डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च, इंडियन डायटेटिक्स एसोसिएशन, केयर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी और पीस फाउंडेशन के सदस्यों ने रैली में भाग लिया। दिल्ली पब्लिक स्कूल, कामठी  के स्कूल बैंड का अद्भुत प्रदर्शन रैली का मुख्य आकर्षण था।

जागरुकता के लिए नाटक का मंचन

केयर अस्पताल के आहार विभाग और भारतीय आहार विज्ञान संघ द्वारा स्वस्थ आहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक नाटक प्रस्तुत किया गया। स्वाति डोंगरे की देखरेख में सभी छात्रों ने स्वस्थ हृदय के लिए व्यायाम के एक भाग के रूप में जुम्बा डांस में भाग लिया। मोनिका जैन की देखरेख में डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च के स्वयंसेवकों और केयर अस्पताल के कर्मचारियों ने परियोजना की सफलता के लिए कड़ी मेहनत की। परियोजना प्रभारी अमित आनंद ने पूरी रैली का समन्वय किया। रमेश ठाकुर को भी सम्मानित किया गया और आयोजन स्थल उपलब्ध कराने में उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। रैली में उपस्थित सभी लोगों को ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल लिमिटेड द्वारा जलपान की व्यवस्था कराई गया। केयर अस्पताल से मानव संसाधन प्रमुख  कपूर सिंह, संपर्क प्रमुख सतीश टाटा, दीपक बनर्जी, ओमप्रकाश भुजडे, हर्षल आकरे, डोरोथी सदानशिव,  लिजिथ थॉमस, वनिता गायकवाड़, ज्योत्सना लिखर, मीनाक्षी बांगर, अतुल भूषण, शिवानी,  आशा कराडे, अर्चना मंगते,  मीनाक्षी डोंगरे,  पुष्पलता पिंपलशेंडे और अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।

Continue Reading

NAGPUR

व्यापारियों पर ध्यान दे सरकार

Published

on

By

नागपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स  ने की मांग

Webdesk, Maharashtrakhabar24.com

नागपुर, 30 सितंबर

नागपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद पसारी ने कहा कि नागपुर चैम्बर 90 सालों से व्यापारियों की सेवा में लगा हुआ है व हमारे सभी भूतपूर्व अध्यक्ष नागपुर चैम्बर के बैनर के तले व्यापारियों की आवाज़ सरकार तक पहुँचाते  हैं और  सफल भी होते हैं .ये बात अलग है कि हमारी मांगो में से कुछ सुनी जाती है कुछ ऐसे ही समस्या बनकर हमारे सामने रह जाती है. पिछले कुछ समय से सरकार का ध्यान टैक्स पेयर व्यापारी की तरफ़ से हटकर वोट बैंक की ओर ज़्यादा जा रहा है व हमारी समस्याएं बढ़ती ही जा रही है . व्यापारियों द्वारा भरे गए टैक्स से मुफ़्त की राहत ज़्यादा बढ़ गई है जो कि एक गंभीर समस्याओं का रूप ले रही है . जीएसटी  में सरकार रोज़ नए – नए प्रावधान ला रही है जिससे व्यापारी का ध्यान व्यापार से हटकर इन समस्याओं की ओर ज़्यादा जा रहा है.सरकार ने आयुष्मान भारत की तरह आयुष्मान व्यापारी योजना लागू करनी चाहिए जिससे टैक्स पेयर को जिसने 58 वर्ष की उम्र तक यदि कम से कम 5 साल भी व्यापार किया है या सरकार को टैक्स दिया है तो उसे वो सारी योजना का लाभ मिलना चाहिए.

बंटोगे तो कटोगे : निर्वाण

सचिव तरुण निर्वाण ने कहा आने वाला समय छोटे व माध्यम व्यापारियों के लिए बड़ा ही कठिन समय होगा हम सभी को साथ चलना होगा वर्ना किसी ने बडी ही अच्छी बात कही  है- बंटोगे तो कटोगे.देश के सभी व्यापारियों को अपील करता ही की वे अपने अपने चैम्बर के माध्यम से इन सभी समस्याओं को सरकार तक पहुँचाये .

Continue Reading

Trending