Connect with us

Featured

भारतीय अग्रवाल एकता क्लब का 22 वां पदारोहण समारोह संपन्न

Published

on

Webdesk,maharashtrakhabar24.com

नागपुर. 14 अक्टूबर.

अग्रवालों की अग्रणीय संस्था भारतीय अग्रवाल एकता क्लब का 22 वां पदारोहण समारोह रविवार को 7 वचन लॉन, भंडारा रोड,वर्धमान नगर में संपन्न हुआ।पदारोहण समारोह के मुख्य अतिथि सूरत से पधारे सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी  मनोज कुमार आर गोयल , ट्रस्टी श्याम सेवा ट्रस्ट, सूरत एवं  गेस्ट ऑफ ऑनर सुशील जी बंसल, संस्थापक एवम डायरेक्टर नोवासिस ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर मंच पर विराजमान थे। सत्कार मूर्ति के रूप में सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण जी अग्रवाल मंच पर आसीन थे।मंच पर पूर्व चेयरमैन, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवम नव नियुक्त कार्यकारणी के चेयरमैन प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष गिरीश लीलडिया, सचिव विजय सराफ, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं वाइस चेयरमैन राजेश डी अग्रवाल उपस्थित थे।

 नव नियुक्त अध्यक्ष ने ली शपथ

सर्वप्रथम मंच पर उपस्थित अतिथिगण एवं पदाधिकारीयों ने महाराजा श्री अग्रसेन जी की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन किया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। अतिथियों का परिचय किरण सराफ, सुनीता महिपाल एवं तनीषा लिलाड़िया ने दिया। नव नियुक्त अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल को निवृत्तमान अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने शपथ दिलाई। नव नियुक्त अध्यक्ष गिरीश लिलाड़िया को निवृत्तमान अध्यक्ष सीए संजय अग्रवाल ने शपथ दिलाई।कोर कमेटी के सदस्यों सचिव विजय सराफ, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, वॉइस चेयरमैन राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रथम मुरली महिपाल, उपाध्यक्ष द्वितीय सचिन अग्रवाल, सहसचिव सुशील धानुका,सह कोषाध्यक्ष सीए सचिन अग्रवाल एवं पीआरओ राज अग्रवाल को शपथ मुख्य अतिथि मनोज जी गोयल ने दिलाई। तत्पश्चात कार्यकारिणी के सदस्यों को पूर्व चेयरमैन अशोक जी गोयल ने शपथ दिलाई।नए ट्रस्टी सद्स्यों को सुशील जी बंसल ने, आजीवन सदस्यों को पूर्व चेयरमैन सीए शंभू दयाल टेकरीवाल एवं नए वार्षिक सदस्यों को पूर्व चेयरमैन गोपी किशन टीबड़ा जी ने शपथ दिलाई।

विद्यार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम में सदस्यों के परिवार के उच्चांक प्राप्त विद्यार्थियों, प्रोफेशनल डिग्री धारकों का भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।वर्ष भर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए एडवोकेट संजय अग्रवाल को विशेष ट्रॉफी पूर्व चेयरमैन अशोक गोयल, चेयरमेन प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष गिरीश लिलाड़िया एवं सचिव विजय सराफ द्वारा प्रदान की गई।मंच संचालन शीतल गोयल, विश्वास सराफ, समता पोद्दार एवम प्रियांशी लिलडिया ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत 7 वचन लॉन में शाम 5:00 बजे कार्निवल के साथ हुई। जिसमें सदस्य एवं उनके बच्चों के लिए  जंपर, टैटू, नेल आर्ट, गन शूटिंग, 360 डिग्री सेल्फी इत्यादि के साथ शीतल गोयल, विश्वास सराफ, स्वीटी सराफ, ट्विंकल अग्रवाल ने विभिन्न गेम्स खिलाए। स्नैक्स व हाई टी का भी सभी ने आनंद लिया।भारतीय अग्रवाल एकता क्लब की स्थापना  सेवा, संपर्क एवं संस्कार के उद्देश्यों के लिए हुई। संस्था द्वारा वर्ष भर सामाजिक कार्यक्रम एवं सदस्यों के लिए विभिन्न मनोरजन कार्यक्रम लिए जाते हैं।कार्यक्रम के संयोजक शरद जाजोदिया, अरुण झुनझुनवाला, अजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रवि तुलस्यान, मनोज केड़िया, विश्वास सराफ, राहुल अग्रवाल, अंबर अग्रवाल, सीए अमित बरबरिया, संकेत अग्रवाल, सीए प्रणय जाजोदिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने अथक प्रयास किया।

मेगा सांस्कृतिक वर्ष  

संस्था के अध्यक्ष गिरीश लिलाड़िया ने कहा इस वर्ष संस्था अपने 21 वर्ष पूर्ण कर 22 में वर्ष में पदार्पण कर रही है, इसे हम मेगा सांस्कृतिक वर्ष के रूप में मनाने जा रहे हैं। जिसमे आर संदेश ग्रुप, प्लास्टो ग्रुप, नोवासिस ग्रुप, अमित अग्रवाल जी AAA ग्रुप, प्रिया एंटरप्राइजेज, श्याम सिस्टम आदि का सहयोग मिल रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संस्था के सभी पूर्व चेयरमैन  अशोक गोयल, राजीव चौधरी, प्रकाश गोयल, नरेंद्र पचेरीवाला, सुभाष अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल हुंडी वाले, अजीत कुमार मित्तल, शैलेंद्र अग्रवाल, संदीप छापरिया, वेणुगोपाल अग्रवाल, सीए शंभू दयाल टेकरीवाल, गोपी किशन टीब़डा, राजेश गोयल, तुषार अग्रवाल, सूर्यकांत अग्रवाल, सीए राजेश मोदी, विशाल अग्रवाल एवम सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं अग्र बंधुओं नए कार्यक्रम को सफल बनाने अथक प्रयास किया।। प्रसाद भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सचिव विजय सर्राफ ने किया.

Featured

आसमान से बरसी आग

Published

on

By

4 जिलों का अधिकतम तापमान 44 डिसे.से ज्यादा

वेबडेस्क, नागपुर

समूचा विदर्भ लू की चपेट में है। अंचल के सभी प्रमुख शहरों में  तेजी से पारा चढ़ने लगा है. शनिवार को नागपुर में अधिकतम  तापमान 44.7 और अकोला में 44 डिसे. तापमान दर्ज किया गया. सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. लोग घरों में बंद रहे. बाजार भी सूना रहा. बिजली की आंखमिचौली ने लोगों को परेशान किया. मौसम विभाग का मानना है कि अब तापमान और बढ़ेगा. गर्म हवाएं चलेंगीं. शनिवार को नागपुर विदर्भ में सबसे गर्म रहा. यहां का अधिकतम तापमान 44.7 डिसे दर्ज किया गया. विदर्भ के 4 जिलों का अधिकतम तापमान 44 डिसे.से ज्यादा रहा जबकि 7 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिसे. से ऊपर रहा.

कहां, कितना तापमान

नागपुर :    44.7

अकोला : 44.3

वर्धा: 44.2

चंद्रपुर :    44.1

अमरावती : 43.8

यवतमाल : 43.5    

वाशिम: 41.8

गोंदिया   : 40.6

बुलढाणा : 40.1

भंडारा : 40.0

(अधिकतम तापमान डिसे.में)

Continue Reading

Featured

‘पीपल’ को बचाने की लड़ाई

Published

on

By

नागपुरियों ने कायम की मिसाल

वेबडेस्क, नागपुर. यहां टेकड़ी लाइन के लोग एक बड़ी लड़ाई लढ़ रहें हैं। उनकी यह लड़ाई देश के लिए मिसाल है। आज जिस तरह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है उससे न सिर्फ मौसम बदला है बल्कि इंसान को कई तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है। पेड़ बचाओ का नारा सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह गया। कई जंगल साफ हो गए।

 

ऐसे में नागपुरियों ने 200 साल पुराने पीपल के पेड़ को बचाने का बीड़ा उठाया। यह पेड़ बिल्कुल बाजार के बीचों-बीच है। कंक्रीट के जंगल के लिए इस पेड़ को काटने का फैसला किया गया था लेकिन यहां के लोगों ने हिम्मत दिखाई और कोर्ट पहुंच गए। पेड़ कटाई पर रोक लगा दी गई। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है। पेड़ जहां था, वहीं हैं।

Continue Reading

desh dunia

बहू-बेटियां सावधान : हाईकोर्ट ने कहा – दांत हथियार नहीं

Published

on

By

महिला ने ससुराल पक्ष पर काटे जाने का आरोप लगाया

वेबडेस्क,औरंगाबाद

एक महिला ने  ससुराल पक्ष के ऊपर दांतों से काटने पर धारदार हथियार से हमला करने और चोट पहुंचाने का आरोप लगाया था। हाईकोर्ट की संभाजीनगर (औरंगाबाद) पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि इंसानी दांत को हथियार नहीं माना जा सकता।यहां हाल ही में एक मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला की ससुराल पक्ष पर दांत से काटे जाने का आरोप लगाया था। बंबई हाईकोर्ट ने महिला द्वारा उसके ससुराल वालों के खिलाफ की गई शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि मानव दांतों को ऐसा खतरनाक हथियार नहीं माना जा सकता है, जिससे गंभीर नुकसान की संभावना हो।हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ की जज विभा कंकनवाड़ी और न्यायमूर्ति संजय देशमुख ने 4 अप्रैल को अपने आदेश में कहा कि शिकायतकर्ता के चिकित्सा प्रमाणपत्र से पता चलता है कि दांतों के निशान से उसे केवल मामूली चोट लगी। इसी चोट के आधार पर महिला ने अप्रैल 2020 में एफआईआर दर्ज करवाई थी।

यह है मामला

थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक ससुराल पक्ष के साथ हाथापाई के दौरान एक रिश्तेदार ने महिला को काट लिया, जिससे उसे खतरनाक नुकसान पहुंचा। पुलिस के मुताबिक महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता के अनुसार चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था।

हाईकोर्ट का फैसला

  • मानवीय दांतों को खतरनाक हथियार नहीं कहा जा सकता।
  • इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपियों द्वारा दायर याचिका को स्वीकार करते हुए केस को खारिज कर दिया।
  •  मामले में शिकायतकर्ता के मेडीकल सर्टिफिकेट से पता चलता है कि दांतों से केवल साधारण चोट लगी थी। इसके कारण यहां पर धारा 324 के तहत अपराध नहीं बनता है। ऐसे में ससुराल पक्ष या अभियुक्त पर केस चलाना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग करना होगा।

क्या कहता है कानून

आपको बता दें भारतीय दंड संहिता की धारा 324 (खतरनाक हथियार का उपयोग करके चोट पहुंचाना) के तहत, चोट किसी ऐसे उपकरण से लगी होनी चाहिए जिससे मृत्यु या गंभीर नुकसान होने की आशंका हो अगर ऐसा नहीं है तो यह मामला नहीं बनता है

Continue Reading

Trending

cassaino slots
Lasvages