ससुर ने दामाद का गला घोंटा

Spread with love

  बेटी की पिटाई से था नाराज

अमरावती. विवाद  के चलते ससुर ने ही दामाद की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। यह घटना 14 जून को चिखलदरा ठाणे की सीमा में चुनखाडी में हुई थी। पत्नी ने पहले ही शक जताया था कि उसके पति की हत्या की गयी है।इस मामले में पुलिस ने ढाई माह बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर ससुराल पक्ष के 4 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर किया है। उनकी तलाश जारी है। मृतक का नाम संजू चन्नू जामुनकर (40) है। सोनाजी लोफ़े धिकार, भाकलू सोमा धिकार, केंडे सोमा धिकार और हटारू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह है मामला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजू जामुनकर और पत्नी बुकली के बीच विवाद चल रहा था। जिसके चलते संजू ने बुकली की पिटाई कर दी थी। यह बात बुकली ने पिता को बताई। वे उसे अपने घर ले आए। इसके बाद जब दोनों के बीच विवाद शांत हुआ तो संजू अपनी पत्नी को अपने ससुराल ले आया।इसी बीच 13 जून को संजू जामुनकर बैंक केवाईसी कराने के लिए सेमाडोह गया था. गांव जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला तो वह चुंखड़ी स्थित अपने ससुर के पास चला गया। उस समय ससुर ने  बेटी को जबरन ले जाने के आरोप में संजू  की पिटाई कर दी। विवाद बढ़ने पर उसने संजू का गला घोंट दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *