क्राइम ब्रांच ने पुणे से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
नागपुर.क्राइम ब्रांच ने लकड़गंज में हुई 1करोड़15 लाख की डकैती का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी तक इनके पास से कैश बरामद नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस मामले में बड़े खुलासे होंगे। बता दें कि इतवारी के नेहरू पुतला परिसर में हवाला व्यापारी के कर्मचारियों से हथियार की नोंक पर 1 करोड़ 15 लाख रुपए लूट लिए गए थे। मंगलवार रात हुई इस वारदात से इतवारी के हवाला और दूसरे व्यापारियों में हड़कंप मच गया था। भीड़भाड़ के बावजूद मुश्किल से 25 सेकंड में ही इस की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। बुधवार को क्राइम ब्रांच की टीम को पुणे के लिए रवाना हुई थी।