पं. विद्याधर शास्त्री.धनतेरस के दिन लोग नए बर्तन और सोने-चांदी के गहने खरीदते हैं लेकिन यदि आप इस दिन . धनिया खरीदते हैं तो ये भी बेहद शुभ होता है और इसका असर बर्तन व सोने-चांदी खरीदने से भी ज्यादा होता है। बहुत से लोगों को यह पता नहीं है। इस बार दिवाली पर इसको जरूर आजमाकर देखें।

बता दें कि रविवार 23 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। आज यहां हम आपको धनिया खरीदने के पीछे कारण के बारे में बताएंगे.बताया जाता है कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धनिया बहुत अच्छा होता है. इसी कारण लोग दूसरी खरीदारी के साथ-साथ धनिया भी खरीदते हैं. शहरों में धनतेरस वाले दिन लोग आमतौर पर सूखा धनिया खरीदते हैं. लेकिन गांव में आज भी गुड़ और धनिये को मिलाकर नैवेद्य बनाया जाता है। आपको ये भी बता दें कि सिर्फ धनतेरस ही नहीं बल्कि मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान धनिया इस्तेमाल करना बेहद शुभ माना जाता है।
तिजोरी में रखें

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के अलावा आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिहाज से भी धनतेरस के दिन धनिया खरीदना बेहद अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन धनिया खरीदने से हमें ढेर सारे फल की प्राप्ति होती है। पूजा के बाद इसे तिजोरी में रखना शुभ होता है।
ये चीजें भी शुभ
आपको बता दें कि धनिया खरीदने के अलावा आप धनतेरस के दिन झाडू, गोमती चक्र और श्रृंगार का सामान भी खरीद सकते हैं. यह सारी चीजें भी बहुत शुभ मानी जाती हैं.
( लेख में दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. maharashtrakhabar24 इनकी पुष्टि नहीं करता है)