चांद छिपा है बादल में…..

देशभर में गुरुवार को सुहागिनों का सबसे बड़ा व्रत करवा चौथ धूमधाम से मनाया गया। कई हिस्सों में बादल होने के बावजूद चांद दिखाई दिया। इस बार करवा चौथ बहुत ही शुभ संयोग बने। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। करवा चौथ पर निर्जला व्रत और चंद्रमा के दर्शन कर अर्ध्य देने का खास महत्व होता है।