इन 4 राशिवालों की चमकेगी किस्मत

पं. विद्याधर शास्त्री. नागपुर.शनि का नाम सुनते ही माथे पर चिंता की लकीरें खींच जाती हैं।क्योंकि शनिदेव को पापी ग्रह कहा जाता है। परंतु ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल देते हैं। शनिदेव शुभ फल भी प्रदान करते हैं। इस साल धनतेरस पर शनि देव अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। इस दिन शनिदेव मार्गी हो जाएंगे। शनि मार्गी होकर कुछ राशि वालों की किस्मत चमकाएंगे।
मेष : शुभ फल की प्राप्ति होगी,धन- लाभ होगा,कार्यों में सफलता मिलेगी।आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की जाएगी।
मिथुन : नौकरी और व्यापार में तरक्की, परिवार के सदस्यों का सहयोग,निवेश करने से लाभ।
कर्क : धन- लाभ होगा,मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि, नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ।
सिंह : नौकरी और व्यापार में तरक्की ,दांपत्य जीवन सुखमय।