प. विद्याधर शास्त्री. ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद 12 राशियों पर प्रवेश करते हैं। सूर्य को मान-प्रतिष्ठा, सम्मान, उच्च पद का कारक माना जाता है। 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के इस गोचर से इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी.

कन्या
इस राशि के जातकों को ढेरों लाभ मिलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नई नौकरी के लिए ऑफर आ सकते हैं। बिजनेस में भी लाभ मिलेगा। निवेश करना लाभकारी होगा।
मिथुन
इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। वैवाहिक जीवन और सुखी होगा । परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा।
मकर
इस राशि के जातकों का परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। करियर में नई उड़ान भर सकते हैं। बिजनेस और नौकरी में विशेष लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।
वृश्चिक
सूर्य का गोचर आपके लिए कई खुशियां लेकर आने वाला है। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। प्रतियोगियों को सफलता मिलेगी।