Connect with us

nagpur samachar

कल से खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन

Published

on

श्रेया घोषाल रहेंगी मुख्य आकर्षण

नागपुर.महाराष्ट्र की उपराजधानी  में एक बार फिर खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की संकल्पना से साकार हुआ यह खासदार सांस्कृतिक महोत्सव अब मध्य भारत तक ही सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसकी चर्चा देशभर में हो रही है। 24 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाले खासदार सांस्कृतिक महोत्सव में गायन, खेल, नृत्य, नाटक, कविता आदि विभिन्न कलाओं का संगम देखने को मिलेगा। पिछले साल की तरह इस साल भी स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भव्य आयोजन का हिस्सा बनेंगे। कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकार खासदार सांस्कृतिक महोत्सव में अपनी कला प्रस्तुत करने के लिए उत्सुक हैं। 2017 में शुरू हुए इस खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का यह सातवां साल है। हर साल की तरह इस बार भी हनुमान नगर के ईश्वर देशमुख कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के कैम्पस में इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव का उद्घाटन 24 नवंबर को

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ 24 नवंबर को शाम 6.30 बजे किया जाएगा। इसमें संस्कार भारती व्दारा ‘महाराष्ट्र माझा’ की प्रस्तुति दी जाएगी। इस कार्यक्रम में  900 कलाकार शामिल होंगे जो नृत्य, नाटक, गायन, वादन के माध्यम से एक शानदार शो की प्रस्तुति देंगे। ईश्वर देशमुख कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्रांगण में 20 हजार वर्ग फीट लंबा 11 फीट ऊंचा 4 स्तर का स्टेज बनाया जा रहा है।

लाइव कॉन्सर्ट और महानाट्य

महोत्सव के दूसरे दिन यानि 25 नवंबर को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल के ‘लाइव इन कॉन्सर्ट’ से शाम रंगीन होगी। अदनान सामी, पीयूष मिश्रा, मिक्का सिंह भी खासदार महोत्सव में प्रस्तुति देंगे। 27 तारीख को महानाट्य ‘क्रांतिनायक’ और 29 नवंबर को संत गजानन महाराज का महानाट्य ‘गण गणात बोते’ का मंचन होगा।

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. अनिल सोले ने नागपुर – विदर्भ और मध्य भारत का गौरव बढ़ाने वाल इस खासदार सांस्कृतिक महोत्सव में नागपुर वासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है । खासदार सांस्कृतिक महोत्सव आयोजन समिति के उपाध्यक्ष प्रो. मधुप पांडेय, डॉ. गौरीशंकर पाराशर, अशोक मानकर, दिलीप जाधव, सचिव जयप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रो. राजेश बागड़ी, सभी सदस्य बाल कुलकर्णी, सारंग गडकरी, हाजी अब्दुल कादिर, संदीप गवई, संजय गुलकरी, रेणुका देशकर, एड. नितिन तेलगोटे, विलास त्रिवेदी, आशीष वांदिले, चेतन कायरकर, भोलानाथ सहारे, किशोर पाटिल, मनीषा काशीकर आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

कैसी है  तैयारी 

– पार्किंग, पेयजल, 20 शौचालयों की  व्यवस्था ।

दर्शकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सात प्रवेश द्वारों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ।

– कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लेने 9 एलएडी स्क्रीन  लगाई गई हैं।

कार्यक्रम के लिए रिहर्सल करते बच्चे.

कार्यक्रम के लिए रिहर्सल करते बच्चे.

ऐसे मिलेंगे फ्री पास

इस महोत्सव के लिए निःशुल्क पास 91588 80522 पर मिस कॉल देकर घर बैठे ‘ऑनलाइन’ प्राप्त कर सकते हैं। ये पास अहस्तांतरणीय रहेंगे। इसके अलावा इवेंट पास नितिन गडकरी जी के जनसंपर्क कार्यालय, ऑरेंज सिटी चौक, नागपुर से उसी दिन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं।

 महोत्सव के कार्यक्रम

24 नवंबर : शाम 6.30 बजे : स्वामीनारायण मंदिर के डॉ. पूज्य ज्ञानवत्सल स्वामीजी व्दारा कार्यक्रम का उद्घाटन। इसके बाद नाटक ‘महाराष्ट्र माझा’ की प्रस्तुति। जिसमें 900 कलाकार शामिल होंगे।

25 नवंबर : सुबह 6.30 बजे-श्री हनुमान चालीसा का पाठ.

शाम 6.30 बजे : गायिका श्रेया घोषाल का ‘लाइव इन कॉन्सर्ट’.

26 नवंबर : सुबह 6.30 बजे : परित्राण पाठ.

शाम 6.30 बजे : भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंग का ‘लाइव इन कॉन्सर्ट’.

27 नवंबर : सुबह 6.30 बजे : श्री रुद्र पाठ.

शाम 6.30 बजे :  संत तुकडोजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य ‘क्रांतिनायक’ का मंचन.

28 नवंबर :सुबह 6.30 बजे : श्रीसुक्त पाठ.

शाम 6.30 बजे : अदनान सामी का ‘लाइव इन कॉन्सर्ट’.

29 नवंबर :सुबह 6.30 बजे : श्री हरिपाठ.

शाम 6.30 बजे : संत गजानन महाराज का महानाट्य ‘गण गणात बोते’ .

30 नवंबर :सुबह 6.30 बजे : श्री गजानन विजय ग्रंथ का  पारायण.

शाम 6.30 बजे : बेनी दयाल का ‘लाइव इन कॉन्सर्ट’.

 1 दिसंबर :सुबह 6.30 बजे : श्री विष्णूसहस्त्रनाम व गीता अध्याय12/15 का पाठ.

शाम 6.30 बजे : गायक, गीतकार, संगीतकार पीयूष मिश्रा का ‘लाइव इन कॉन्सर्ट’.

2 दिसंबर :सुबह 6.30 बजे : श्री सुंदरकांड का पाठ.

शाम 6.30 बजे :  डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पर आधारित ‘संविधान शिल्पकार’ महानाट्य का मंचन.

3 दिसंबर :सुबह 6.30 बजे : श्रीरामरक्षा स्तोत्र व श्री मारुती स्तोत्र का सामूहिक पाठ.

शाम 6.30 बजे : संगीतकार जोडी सचित-परंपरा का ‘लाइव इन कॉन्सर्ट’.

4 दिसंबर : सुबह 6.30 बजे : मन के श्लोक का पाठ.

शाम 6.30 बजे :  नृत्यस्वरूप गीतरामायण.

5 दिसंबर :शाम 6.30 बजे :  पॉप सिंगर मिक्का सिंह का ‘लाइव इन कॉन्सर्ट’ व  कार्यक्रम का समापन.

कार्यक्रम के लिए बच्चों में जबर्दस्त उत्साह है।

 

 

maharashtra

नागपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक

Published

on

By

3 बाघों और 1 तेंदुए की मौत, रेड अलर्ट

वेब डेस्क, महाराष्ट्र खबर24.कॉम

नागपुर, 6 जनवरी

संतरानगरी में इन दिनों हड़कंप मचा हुआ है। राज्य में पहली बार बर्ड फ्लू से हुई बाघों और 1 तेंदुए की मौत ने पूरे वन विभाग को हिलाकर रख दिया। इसलिए सभी चिडियाघरों, ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटरों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। चूंकि यह वायरस हवा से फैलता है, इसलिए संभावना है कि यह इंसानों के लिए भी खतरा हो सकता है।इसीलिए गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर में सभी जंगली जानवरों की जांच और रखरखाव के लिए 6 पशु चिकित्सकों की एक टीम बनाई गई है। नागपुर पशुवैद्यकीय महाविद्यालय के संस्थापक डॉ. शिरीष उपाध्याय के नेतृत्व में पिंजरों में बंद पक्षियों, जंगली जानवरों की जांच की गई। वन्यजीवों और पक्षियों का नमूना लिया गया है।

सैंपल लिए गए

उनकी जांच रेस्क्यू सेंटर की प्रयोगशाला में की जाएगी। ज्ञात हो कि गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर में उपचार के दौरान हुई बाघों और तेंदुए की मौत के बाद उनके नमूने जांच के लिए भोपाल की पशु चिकित्सा प्रयोगशाला भेजे गए थे। रिपोर्ट में बर्ड फ्लू के कारण मौत सामने आने के बाद अब गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर प्रबंधन ने कड़े कदम उठाए हैं। रेस्क्यू सेंटर में पांच प्रजातियों की जांच की गई है।पशुचिकित्सक द्वारा इनके सैंपल भी ले लिए गए हैं। इसमें 12 बाघ, 24 तेंदुए, चील, दो भालू और तोते शामिल हैं। नमूने लेते समय पशुचिकित्सक द्वारा विशेष एहतियात के तौर पर पीपीई किट का उपयोग किया गया। मुख्य वन्यजीव रक्षक डॉ. विवेक खांडेकर ने कहा कि यह पहली बार है कि इस तरह के वायरस से बाघों की मौत हुई है। इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जंगली जानवरों से इंसानों को कोई नुकसान न हो और इसका प्रकोप न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य में भी विशेष अलर्ट दिया गया है।

 

रेसक्यू सेंटर जाने पर प्रतिबंध

गोरेवाड़ा प्रोजेक्ट के डिवीजनल मैनेजर शतानिक भागवत ने कहा, “गोरेवाडा रेस्क्यू सेंटर और प्राणी संग्रहालय लिए अलग-अलग पशु चिकित्सक है। इस घटना के पश्चात प्राणी संग्रहालय के डॉक्टरों को रेस्क्यू सेंटर में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं रेस्क्यू सेंटर के डॉक्टरों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। जंगली जानवरों में बर्ड फ्लू के संक्रमण से बचने के लिए प्राणी संग्रहालय का दौरा करने से लेकर नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।”

Continue Reading

Featured

अग्रवाल एकता क्लब ने बनाया पंचांग कैलेंडर

Published

on

By

नववर्ष को सांस्कृतिक महोत्सव वर्ष के रूप में मनाया जाएगा

Webdesk, maharashtrakhabar24.com

Nagpur, 30 December

भारतीय अग्रवाल एकता क्लब की 2024 – 25 की टीम ने इस वर्ष को सांस्कृतिक महोत्सव वर्ष के रूप में मनाने का निश्चय किया है. जिसके अंतर्गत अपने सदस्यों को हिंदू त्यौहारों, दैनिक तिथियों के बारे में जानकारी देने हेतु भारतीय अग्रवाल एकता क्लब ने पहली बार पंचांग कैलेंडर बनाया. जिसमें सभी त्योहार को विशेष रूप से राजस्थानी त्योहारों को हाईलाइट किया गया है. अग्र महान विभूतियों की फोटो उनकी जन्म तारीख पर डालकर उनका परिचय समाज को दिया गया है. यह कैलेंडर सभी सदस्यों तक तो  पहुंचाया ही जा रहा है, साथ ही अग्रवाल समाज के अन्य लोगों तक भी इसे पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

उपयोगी एवं आकर्षक कैलेंडर

कैलेंडर की परिकल्पना क्लब के चेयरमैन प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष गिरीश लिलड़िया, उपाध्यक्ष मुरली महिपाल ने की। सचिव विजय सराफ, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, संयोजक अंबर अग्रवाल, एडवोकेट संजय अग्रवाल, भावेश लिलड़िया, कृष्णा अग्रवाल आदि ने मिलकर इसे एक उपयोगी एवं आकर्षक कैलेंडर का मूर्त रूप दिया.

कैलेंडर की ग्राफिक डिजाइनिंग में विशेष सहयोग नेम कुमार अग्रवाल ने दिया. कैलेंडर बनाने में आर्थिक सहयोग डॉ सौरभ अग्रवाल आशा हॉस्पिटल कामठी, विजय लोहिया, भावेश अग्रवाल साजन प्लास्टिक, भावेन अग्रवाल सेमू प्लास्टिक,संतोष अग्रवाल प्रिया हाइजीन सोल्यूशन,विजय अग्रवाल कल्पना प्लास्टिक, आशीष अग्रवाल प्रिया ट्रेडर्स, आशीष जैन क्रेज़ी किड्स, अभय अग्रवाल आर एस बोरवेल, कृष्णा अग्रवाल नीलेश जनरल, डॉ यश अग्रवाल, चेतन पाड़िया, प्लूटो इलेक्ट्रॉटेक, स्विस ब्यूटी आदि का रहा.

‘स्वागतम 2025’ का आयोजन

संस्था के आगामी प्रोजेक्ट में स्वागतम 2025 मुरारका ग्रुप के सहयोग से 31 दिसंबर को राधा कृष्ण लॉन वर्धा रोड में करने जा रहा है.जिसमें वहां ढेर सारी मस्ती, गेम, DJ के साथ डांस करेंगे. इस प्रोग्राम के चीफ कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र अग्रवाल, राजेश गोयल, विशाल अग्रवाल एवं संयोजक  पवन एस अग्रवाल, सीए स्वप्निल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, ललित खेतान, मनोज अग्रवाल और टीम के सभी सदस्य इसे सफल बनाने में मेहनत कर रहे हैं.

संस्था के वाइस चेयरमैन राजेश भोलिका, उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सह सचिव सुशील धानुका, सह कोषाध्यक्ष सचिन एस अग्रवाल, PRO राज अग्रवाल सभी पूर्व चेयरमैन अशोक गोयल, राजीव चौधरी, प्रकाश गोयल, नरेंद्र पचेरीवाला, सुभाष अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, अजीत मित्तल, शैलेंद्र अग्रवाल, संदीप छापरिया, वेणुगोपाल अग्रवाल,CA शंभू टेकरीवाल, गोपीकिशन टिबडा, राजेश गोयल, तुषार अग्रवाल, सूर्यकांत अग्रवाल,CA राजेश मोदी, विशाल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल,संदीप अग्रवाल, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, डॉक्टर दिनेश अग्रवाल, CA संजय अग्रवाल, एडवोकेट संजय अग्रवाल आदि का सभी कार्यक्रम में विशेष सहयोग मिल रहा है.

Continue Reading

Featured

चुनाव में पहली बार मैदान में 357 महिला उम्मीदवार

Published

on

By

 किसी  महिला को CM-DCM का पद नहीं 

Web Desk, maharashtrakhabar24.com.

Nagpur, 12 nov.2024

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. 2019 तक प्रदेश में 13 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं. इस बार का चुनाव कई मायनों में खास है. राज्य के इतिहास में पहली बार 357 महिला उम्मीदवार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमाएंगी. इससे पहले 2014 में 277 महिलाएं चुनाव मैदान में थीं. 2019 की विधानसभा तक 3 हजार 744 विधायक प्रदेश में जीतकर आए थे. इनमें से 160 महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिला. पुरुषों की तुलना में यह अनुपात सिर्फ 4.27 फीसदी है. इस साल जब महिला वोटरों की संख्या बढ़ी है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या महिला विधायक बनने का रिकॉर्ड टूट पाएगा?

महाराष्ट्र फुले-शाहू-आंबेडकर का राज्य है. 2019 में 3 हजार 237 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. इनमें से 235 महिला उम्मीदवार थीं. उसमें से 24 महिलाओं ने जीत हासिल की. चुनाव में 50 फीसदी महिलाएं वोट करती हैं, जो इसकी तुलना में नगण्य है. पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च की एक स्टडी के मुताबिक, वर्तमान में लोकसभा में 15 फीसदी और राज्यसभा में 13 फीसदी सांसद महिलाएं हैं. 1972 में विधानसभा चुनाव में 51 महिलाएं मैदान में थीं.

चुनी गईं सबसे ज्यादा महिलाएं

2019 के चुनाव में सबसे ज्यादा 24 महिलाएं चुनी गईं. महाराष्ट्र में अब तक किसी महिला को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री का पद नहीं मिला है. 1962 से 1919 तक 1 हजार 685 महिलाओं ने अपनी किस्मत आजमाई लेकिन केवल 165 महिलाएं ही विजेता रहीं. 1972 में महाराष्ट्र विधानसभा में कोई महिला नहीं थी.

विदर्भ में 4 महिलाओं की जीत 

 

विदर्भ के मामले में, 2019 में 95 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं. इनमें से केवल चार महिला उम्मीदवार श्वेता महाले (चिखली), प्रतिभा धानोरकर (वरोरा), यशोमति ठाकुर (तिवसा) और सुलभा खोडके (अमरावती) ने जीत हासिल की. क्या इस साल बढ़ेगी विदर्भ और महाराष्ट्र की संख्या? इसका पता 23 नवंबर को आने वाले नतीजों के बाद चलेगा.

Continue Reading

Trending