nagpur samachar

कल से खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन

Published

on

श्रेया घोषाल रहेंगी मुख्य आकर्षण

नागपुर.महाराष्ट्र की उपराजधानी  में एक बार फिर खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की संकल्पना से साकार हुआ यह खासदार सांस्कृतिक महोत्सव अब मध्य भारत तक ही सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसकी चर्चा देशभर में हो रही है। 24 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाले खासदार सांस्कृतिक महोत्सव में गायन, खेल, नृत्य, नाटक, कविता आदि विभिन्न कलाओं का संगम देखने को मिलेगा। पिछले साल की तरह इस साल भी स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भव्य आयोजन का हिस्सा बनेंगे। कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकार खासदार सांस्कृतिक महोत्सव में अपनी कला प्रस्तुत करने के लिए उत्सुक हैं। 2017 में शुरू हुए इस खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का यह सातवां साल है। हर साल की तरह इस बार भी हनुमान नगर के ईश्वर देशमुख कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के कैम्पस में इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव का उद्घाटन 24 नवंबर को

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ 24 नवंबर को शाम 6.30 बजे किया जाएगा। इसमें संस्कार भारती व्दारा ‘महाराष्ट्र माझा’ की प्रस्तुति दी जाएगी। इस कार्यक्रम में  900 कलाकार शामिल होंगे जो नृत्य, नाटक, गायन, वादन के माध्यम से एक शानदार शो की प्रस्तुति देंगे। ईश्वर देशमुख कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्रांगण में 20 हजार वर्ग फीट लंबा 11 फीट ऊंचा 4 स्तर का स्टेज बनाया जा रहा है।

लाइव कॉन्सर्ट और महानाट्य

महोत्सव के दूसरे दिन यानि 25 नवंबर को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल के ‘लाइव इन कॉन्सर्ट’ से शाम रंगीन होगी। अदनान सामी, पीयूष मिश्रा, मिक्का सिंह भी खासदार महोत्सव में प्रस्तुति देंगे। 27 तारीख को महानाट्य ‘क्रांतिनायक’ और 29 नवंबर को संत गजानन महाराज का महानाट्य ‘गण गणात बोते’ का मंचन होगा।

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. अनिल सोले ने नागपुर – विदर्भ और मध्य भारत का गौरव बढ़ाने वाल इस खासदार सांस्कृतिक महोत्सव में नागपुर वासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है । खासदार सांस्कृतिक महोत्सव आयोजन समिति के उपाध्यक्ष प्रो. मधुप पांडेय, डॉ. गौरीशंकर पाराशर, अशोक मानकर, दिलीप जाधव, सचिव जयप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रो. राजेश बागड़ी, सभी सदस्य बाल कुलकर्णी, सारंग गडकरी, हाजी अब्दुल कादिर, संदीप गवई, संजय गुलकरी, रेणुका देशकर, एड. नितिन तेलगोटे, विलास त्रिवेदी, आशीष वांदिले, चेतन कायरकर, भोलानाथ सहारे, किशोर पाटिल, मनीषा काशीकर आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

कैसी है  तैयारी 

– पार्किंग, पेयजल, 20 शौचालयों की  व्यवस्था ।

दर्शकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सात प्रवेश द्वारों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ।

– कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लेने 9 एलएडी स्क्रीन  लगाई गई हैं।

कार्यक्रम के लिए रिहर्सल करते बच्चे.

ऐसे मिलेंगे फ्री पास

इस महोत्सव के लिए निःशुल्क पास 91588 80522 पर मिस कॉल देकर घर बैठे ‘ऑनलाइन’ प्राप्त कर सकते हैं। ये पास अहस्तांतरणीय रहेंगे। इसके अलावा इवेंट पास नितिन गडकरी जी के जनसंपर्क कार्यालय, ऑरेंज सिटी चौक, नागपुर से उसी दिन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं।

 महोत्सव के कार्यक्रम

24 नवंबर : शाम 6.30 बजे : स्वामीनारायण मंदिर के डॉ. पूज्य ज्ञानवत्सल स्वामीजी व्दारा कार्यक्रम का उद्घाटन। इसके बाद नाटक ‘महाराष्ट्र माझा’ की प्रस्तुति। जिसमें 900 कलाकार शामिल होंगे।

25 नवंबर : सुबह 6.30 बजे-श्री हनुमान चालीसा का पाठ.

शाम 6.30 बजे : गायिका श्रेया घोषाल का ‘लाइव इन कॉन्सर्ट’.

26 नवंबर : सुबह 6.30 बजे : परित्राण पाठ.

शाम 6.30 बजे : भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंग का ‘लाइव इन कॉन्सर्ट’.

27 नवंबर : सुबह 6.30 बजे : श्री रुद्र पाठ.

शाम 6.30 बजे :  संत तुकडोजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य ‘क्रांतिनायक’ का मंचन.

28 नवंबर :सुबह 6.30 बजे : श्रीसुक्त पाठ.

शाम 6.30 बजे : अदनान सामी का ‘लाइव इन कॉन्सर्ट’.

29 नवंबर :सुबह 6.30 बजे : श्री हरिपाठ.

शाम 6.30 बजे : संत गजानन महाराज का महानाट्य ‘गण गणात बोते’ .

30 नवंबर :सुबह 6.30 बजे : श्री गजानन विजय ग्रंथ का  पारायण.

शाम 6.30 बजे : बेनी दयाल का ‘लाइव इन कॉन्सर्ट’.

 1 दिसंबर :सुबह 6.30 बजे : श्री विष्णूसहस्त्रनाम व गीता अध्याय12/15 का पाठ.

शाम 6.30 बजे : गायक, गीतकार, संगीतकार पीयूष मिश्रा का ‘लाइव इन कॉन्सर्ट’.

2 दिसंबर :सुबह 6.30 बजे : श्री सुंदरकांड का पाठ.

शाम 6.30 बजे :  डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पर आधारित ‘संविधान शिल्पकार’ महानाट्य का मंचन.

3 दिसंबर :सुबह 6.30 बजे : श्रीरामरक्षा स्तोत्र व श्री मारुती स्तोत्र का सामूहिक पाठ.

शाम 6.30 बजे : संगीतकार जोडी सचित-परंपरा का ‘लाइव इन कॉन्सर्ट’.

4 दिसंबर : सुबह 6.30 बजे : मन के श्लोक का पाठ.

शाम 6.30 बजे :  नृत्यस्वरूप गीतरामायण.

5 दिसंबर :शाम 6.30 बजे :  पॉप सिंगर मिक्का सिंह का ‘लाइव इन कॉन्सर्ट’ व  कार्यक्रम का समापन.

कार्यक्रम के लिए बच्चों में जबर्दस्त उत्साह है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version