Connect with us

NAGPUR

देशद्रोहियों को प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित ना करें : गुप्ता

Published

on

नागपुर . अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के उपाध्यक्ष तथा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री  रामकृष्ण गुप्ता ने कहा कि 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देशद्रोहियों को आमंत्रित न किया जाए। वे यहां आयोजित ‘वैश्य भवन’ में आयोजित चर्चा  सत्र में बोल रहे थे। श्री  गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट  और केंद्र सरकार ने भारत में बहुसंख्यक हिंदू  समाज की भावनाओं का सम्मान किया है।यह हमारे लिए  लिए गर्व की बात है।

इस विशेष चर्चासत्र में अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में अनेक राजनीतिक पार्टियों ने राम मंदिर बनने में बाधाएं  डाली हैं।

कुछ  धार्मिक संगठनों ने भी राम मंदिर  निर्माण का पुरजोर विरोध किया। सुप्रीम कोर्ट में भी मंदिर के विरोध में वकील  खड़े किए।इसलिए  22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में ऐसे देशद्रोही तत्वों को आमंत्रित ना किया जाए जो भारतीय संस्कृति को नष्ट करने में लगे हुए हैं।चर्चा सत्र में विशेष रूप से संस्था  के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री जुगल किशोर गुप्ता. बंटी गुप्ता, परमलाल  शिवहरे, नवीन अग्रवाल, मुन्ना गुप्ता, शंकर गुप्ता, अशोक गुप्ता, महेश  शिवहरे, मनोज रामकृष्ण गुप्ता, श्रीमती संगीता अग्रहरि, श्रीमती अंजना गुप्ता, संतोष ओमेर, हरगोविंद मुरारका ने हिस्सा लिया।

Featured

आसमान से बरसी आग

Published

on

By

4 जिलों का अधिकतम तापमान 44 डिसे.से ज्यादा

वेबडेस्क, नागपुर

समूचा विदर्भ लू की चपेट में है। अंचल के सभी प्रमुख शहरों में  तेजी से पारा चढ़ने लगा है. शनिवार को नागपुर में अधिकतम  तापमान 44.7 और अकोला में 44 डिसे. तापमान दर्ज किया गया. सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. लोग घरों में बंद रहे. बाजार भी सूना रहा. बिजली की आंखमिचौली ने लोगों को परेशान किया. मौसम विभाग का मानना है कि अब तापमान और बढ़ेगा. गर्म हवाएं चलेंगीं. शनिवार को नागपुर विदर्भ में सबसे गर्म रहा. यहां का अधिकतम तापमान 44.7 डिसे दर्ज किया गया. विदर्भ के 4 जिलों का अधिकतम तापमान 44 डिसे.से ज्यादा रहा जबकि 7 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिसे. से ऊपर रहा.

कहां, कितना तापमान

नागपुर :    44.7

अकोला : 44.3

वर्धा: 44.2

चंद्रपुर :    44.1

अमरावती : 43.8

यवतमाल : 43.5    

वाशिम: 41.8

गोंदिया   : 40.6

बुलढाणा : 40.1

भंडारा : 40.0

(अधिकतम तापमान डिसे.में)

Continue Reading

Featured

‘पीपल’ को बचाने की लड़ाई

Published

on

By

नागपुरियों ने कायम की मिसाल

वेबडेस्क, नागपुर. यहां टेकड़ी लाइन के लोग एक बड़ी लड़ाई लढ़ रहें हैं। उनकी यह लड़ाई देश के लिए मिसाल है। आज जिस तरह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है उससे न सिर्फ मौसम बदला है बल्कि इंसान को कई तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है। पेड़ बचाओ का नारा सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह गया। कई जंगल साफ हो गए।

 

ऐसे में नागपुरियों ने 200 साल पुराने पीपल के पेड़ को बचाने का बीड़ा उठाया। यह पेड़ बिल्कुल बाजार के बीचों-बीच है। कंक्रीट के जंगल के लिए इस पेड़ को काटने का फैसला किया गया था लेकिन यहां के लोगों ने हिम्मत दिखाई और कोर्ट पहुंच गए। पेड़ कटाई पर रोक लगा दी गई। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है। पेड़ जहां था, वहीं हैं।

Continue Reading

Featured

राम आएंगे….

Published

on

By

श्री पोद्दारेश्वर राममंदिर मेँ भव्य दीपोत्सव का आयोजन

Webdesk,maharashtrakhabar24.com

नागपुर, श्री पोद्दारेश्वर राममंदिर के प्रबंधक ट्रस्टी पुनीत रामकृष्ण पोद्दार ने बताया कि मंदिर के 103 पाटोत्सव के अवसर पर यहां 1.5 लाख दीपों का भव्य दीपदर्शन एवं दीपोत्सव का आयोजन मंगलवार 11 मार्च को सायं 6से रात 9 बजे तक किया जा रहा है. इस दौरान श्रीराम लला के स्वरुप के दिव्य दर्शन भी होंगे.

दीपों से साकार होंगी आकृतियां

इस दौरान  सनातन धर्म के मंगल चिन्ह जैसे त्रिशूल, गदा , ॐ , स्वस्तिक , शंख आदि आकृतियों को दीपों के माध्यम से साकार किया जाएगा.

साथ ही दक्षिण भारत क़े मंदिरों के तर्ज पर सारी लाइट बंद करके केवल दीपों की रौशनी में ठाकुरजी के भव्य दर्शन कराए जाएंगे.

सामूहिक शंख वादन का आयोजन

इस अवसर पर मंदिर में भव्य रोशनाई की जाएगी. भव्य फटका शो ,शिव मुद्रा ढोल ताशा समूह का ढोल वादन, सामूहिक शंख वादन, श्री पाञ्चजन्य श्रीराम सेवक शंख दल, भी अपनी दिव्य प्रस्तुति देंगे. श्री राम चरित मानस के अपरिचित पात्रों का विशेष विश्लेषण सुनने योग्य होगा. मंदिर सेवादल के 1500 सेवाधारी के अथक परिश्रम का भव्य दिव्य स्वरुप नागपुर की धर्मानुरागी प्रेमियों के लिए प्रस्तुत है.

Continue Reading

Trending

55nbet com
apex