कथाकार पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा
नागपुर. अंतरराष्ट्रीय कथाकार पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए हर नारी को शस्त्र उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर नारी में शिव और हर पुरूष में शक्ति है। जब नारी शास्त्र उठाती है तो वेदमाता बन जाती है और जब शस्त्र उठाती है तो दुर्गा बन जाती है। प्रदीप मिश्रा पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
पंडित जी की 5 बड़ी बातें
1आत्मरक्षा, अपने धर्म और सनातन धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र उठाना चाहिए।
2.जहां शस्त्र की जरूरत हो, वहां इसका उपयोग करना ही होगा।
3.डिब्बे का दूध पीने वाले रामायण और सनातन धर्म का विरोध करते हैं। मां का दूध पीने वाले ऐसा कभी नहीं करते।
4.बच्चों को सनातन धर्म से जोड़ें, ताकि वह भटके नहीं।
5.राजनीति को धर्म की बहुत जरूरत है। दोनों राजा जनक, विक्रमादित्य के समय से साथ-साथ चले आ रहें हैं।
गृहस्थ को भगवान जल्द मिलते हैं
महाशिवपुराण कथा के अंतिम दिन पं. प्रदीप ने कहा कि शिव ही सब कुछ हैं। शिव सभी को देते हैं। गृहस्थ को भगवान जल्द मिलते हैं। बहादुर फाटा के पास विधायक मोहन मते व्दारा आयोजित कथा को सुनने देश के कोने-कोने से भक्तगण शिवमंडप पहुंचे थे।शनिवार को कथा का समापन विधायक मते ने आरती से किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।