दिवाली से पहले एसटी बसों के थमेंगे पहिये

Spread with love

यात्रियों की बढ़ेंगीं मुश्किलें

मुंबई. ऐन दिवाली से पहले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है।गुणरत्न सदावर्ते के नेतृत्व वाले एसटी मेहनतकश जनसंघ ने 6 नवंबर से एसटी हड़ताल का आह्वान किया है। दावा किया गया है कि इस हड़ताल में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। इसलिए एसटी निगम (एमएसआरटीसी) भी प्रभावित होने की संभावना है।सदावर्ते ने कहा कि यह हड़ताल 7वें वेतन आयोग और अन्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर की गई है। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल में 68 हजार कर्मचारी शामिल होंगे। सदावर्ते ने कहा कि एसटी निगम के बेड़े में 85 फीसदी खराब बसें चल रही हैं।

निगम को लगेगा झटका

पिछले कुछ महीनों से एसटी में सफर करने वाले यात्रियों  की संख्या बढ़ गई है। जिसकी वजह से एसटी निगम की आय बढ़ रही है। दिवाली के अवसर पर अपने गृहनगर जाने वाले यात्रियों के लिए एसटी कॉर्पोरेशन द्वारा अतिरिक्त बसें चलाई जाती हैं। इसलिए गणेशोत्सव के बाद दिवाली सीजन में एसटी का राजस्व बढ़ जाता है।यदि  दिवाली के दौरान एसटी कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो एसटी निगम को भारी आर्थिक झटका लगेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Кракен Сайт Площадка