Connect with us

Bollywood

ये हैं असली ‘हीरो’

Published

on

मुंबई.ये स्टोरी राजा की है जो राजकपूर के जबरा फैन थे। राज जी से इंस्पायर होकर 20 साल की उम्र में  हीरो बनने मुंबई पहुंचे। बहुत स्ट्रगल करने के बाद छोटा सा काम मिला एक्टर्स को हिन्दी में सही तरीके  से डॉयलॉग बुलवाने का। थोड़े दिन बाद आर.के. स्टूडियो में काम मिल गया। वहां इनकी भगवान दादा से दोस्ती हो गई। ये वही भगवान दादा हैं जिनकी डांस की नकल अमिताभ बच्चन किया करते हैं- ऐसा कहा जाता है।

खैर, भगवान दादा ने राजा की दोस्ती फिल्म डायरेक्टर जागीरदार से करवाई। जागीरदार इनसे बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने राजा को एक फिल्म की कहानी लिखने का ऑफर दिया। कहानी पढ़कर जागीरदार ने फिल्म बनाने का फैसला किया। फिल्म का नाम रखा गया ‘बहू’। जागीरदार ने राजा को ही फिल्म का हीरो बनाया। कुछ रील बनने के बाद फिल्म रूक गई। वजह आर्थिक हालत खस्ता।

राजा का संघर्ष फिर शुरू हो गया। बहुत संघर्ष के बाद जब कुछ हाथ नहीं लगा तो वो घर लौट आए। परिवार वाले पहले से ही नाराज थे। उन्होंने कोई मदद नहीं की। राजा ने नागपुर आकर टयूशन शुरू की और मॉरिस कॉलेज में एडमिशन लिया।  समय का खेल देखिए राजा को बीए और एमए में गोल्ड मेडल मिला। उन्होंने कई रिकार्ड तोड़े। उनका चयन आईएएस के लिए हो गया। वे मध्यप्रदेश में कई जगह कलेक्टर के पद पर रहे। उन्हें कई अवार्डों से नवाजा गया।  वे एक दबंग अधिकारी के रूप में आज भी याद किए जाते हैं। हालांकि अब वे इस दुनिया में नहीं है। लेकिन उनकी ये स्टोरी आज भी रास्ता दिखाती है।

धोखा हुआ पर, हिम्मत नहीं हारी

सचिन्द्र शर्मा खुद भी स्ट्रगलर रहे हैं। 21 साल की उम्र में छोटी-छोटी हथेलियों में बड़े-बड़े सपने लेकर मुंबई पहुंचे। दूसरे ही दिन एक फिल्म में छोटा सा रोल भी मिल गया। लगने लगा अब सपने सच हो जाएंगे। लेकिन उनके सारे सपने टूट गए। स्ट्रगल का लंबा दौर शुरू हुआ पर उन्होंने  हिम्मत नहीं हारी। बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाया। आज वे एक सफल प्रोडयूसर और डायरेक्टर हैं।

ये स्टोरी खुद सचिन्द्र शर्मा की है। उनके साथ कैसे धोखा हुआ,  उन्हीं की जुबानी-आधी रात को मैं मुंबई के एक स्टेशन पर उतरा। मेरी जेब में 5 हजार रूपए थे। सुबह मुझे जानकारी मिली की एक जगह पर शूटिंग चल रही है। मैं वहां पहुंच गया और डायरेक्टर से मिला। उन्होंने मुझे बैठने के लिए कहा। थोड़ी देर में एक लड़का आया और बोला तुमको डायरेक्टर साहब ने बुलाया है।पता चला कि एक आर्टिस्ट नहीं आया है जिसके कारण शूटिंग रूकी हुई है। डायरेक्टर ने मुझसे पूछा तुम काम करोगे, मैंने तुरंत हामी भर दी। मैं खुशी-खुशी घर लौट आया। अखबारों में फिल्म के बारे में पढ़ा। बहुत दिन बीत गए पर फिल्म रिलीज नहीं हुई। जब मैंने इस बारे में डायरेक्टर से पूछा तो वे बोले घर से रूपए मंगाओ । फेम के लिए रूपए तो खर्च करने ही पड़ेंगे। मैंने तुरंत 4 हजार रूपए दे दिए। बाद में पता चला कि माजरा कुछ और ही था। खैर बचे 1 हजार रूपए से मैंने कैसे दिन काटे, मैं ही जानता हूं, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और आज इस मुकाम पर हूं।

स्ट्रगल को सक्सेस स्टोरी बनाएगा ‘बॉलीवुड कॉलिंग’

स्ट्रगलर के दर्द को सचिन्द्र से अच्छा भला कौन समझ सकता है। उनके मन में बहुत दिनों से स्ट्रगलरर्स के लिए कुछ करने की इच्छा थी। लेकिन सवाल यह था कि ऐसा क्या करें जिससे स्ट्रगलरर्स को मुंबई आने के बाद धक्के ना खाना पड़े और मंजिल भी मिल जाए। आखिर उन्हें एक आइडिया सूझा। क्यों ना इनके लिए एक प्लेटफार्म बनाया जाए। बस….यहीं से शुरू हुआ ‘बॉलीवुड कॉलिंग’ का सफर। महाराष्ट्र खबर 24 से बातचीत करते हुए प्रोडयूसर व डायरेक्टर  सचिंद्र शर्मा ने कहा कि फिल्मों में काम करने की इच्छा लिए हर दिन , हजारों लोग यह आजमाने के लिए इस शहर का रुख करते हैं कि क्या उनकी किस्मत सिनेमा की दुनिया में उन्हें चमक दिलाएगी? पर अधिकांश लोग असफल हो जाते हैं। संघर्ष से घबराकर खाली हाथ घर भी लौट जाते हैं। कोई फ्रॉड का शिकार हो जाता है। कोई  गलत रास्ता पकड़ लेता है। ऐसे ही कई प्रतिभाएं दम तोड़ देती हैं।

इसका सिर्फ एक ही कारण होता है सही मार्गदर्शन और सही जानकारी का ना होना। इसलिए हमने तय किया कि ‘बॉलीवुड कॉलिंग’ के प्लेटफार्म से फिल्म पटकथा, अभिनय, निर्देशन, मॉडलिंग, डान्सिंग, गीत-संगीत और पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़ी अहम जानकारियां दी जाएं। ताकि स्ट्रगलर अपने संघर्ष को सक्सेस स्टोरी बना सके। सीनियर जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश कहते हैं नए लोगों को कोई जानकारी नहीं होती। इसलिए वे भटक जाते हैं। हम उन्हें सही रास्ता दिखाकर उनका करियर खराब होने से बचाना चाहते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bollywood

‘एनिमल’ 200 करोड़ के क्लब में!

Published

on

By

मुंबई.रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही ऐतिहासिक कलेक्शन कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। सलमान की टाइगर 3 से लेकर शाहरुख खान की पठान भी एनिमल के आगे टिक नहीं सकी। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दो दिनों में 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब एनिमल जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। तीसरे दिन फिल्म ने अबतक भारत में सभी भाषाओं में 9.42 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, अभी इस संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड अबतक 198 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ रिलीज हुई विक्की कौशल की सैम बहादुर की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है। खास बात ये है कि एनिमल ने अपने पहले ही दिन कलेक्शन के मामले में इतिहास रचते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

Continue Reading

Bollywood

सुशांत पर बनी फिल्म की सुनवाई टली

Published

on

By

नई दिल्ली. दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की ज़िन्दगी पर आधारित फिल्म ‘न्याय- द जस्टिस’ की ऑनलाईन स्ट्रीमिंग पर रोक की मांग वाली याचिका पर सुनवाई अगले साल 12 फरवरी के लिए टल गई है। सुशांत के पिता कृष्णा किशोर सिंह ने ये याचिका दायर की है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट की सिंगल बेंच इस याचिका को खारिज कर चुकी है। इस आदेश को सुशांत के पिता ने डिवीजन बेंच में चुनौती दी है।सुशांत के पिता ने फिल्म निर्माता पर आरोप लगाया है कि वो इस फिल्म के जरिये उनके दिवंगत बेटे की ज़िन्दगी का ग़लत तरीके से व्यवसायिक फायदा उठा रहे है। ये फिल्म सुशांत के व्यक्तिगत और पब्लिसिटी अधिकार का हनन है।गुरुवार को हाईकोर्ट  ने इस मामले से जुड़े सभी पक्षकारों को लिखित जवाब दाखिल करने का वक़्त देते हुए सुनवाई को 12 फरवरी तक टाल दिया।

यह है मामला

बता दें कि राजपूत को 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में लटका हुआ पाया गया था। राजपूत के माता-पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कथित आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद ड्रग्स केस की भी जांच हुई थी।

 

Continue Reading

Bollywood

नेशनल फिल्म अवार्ड गंगुबाई कठियावाड़ी और RRR ने मारी बाजी

Published

on

By

उधम सिंह बेस्ट हिंदी फिल्म

दिल्ली. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान कर दिया है, इस बार नेशनल अवॉर्ड्स में गंगुबाई कठियावाड़ी, सरदार उधम, आरआरआर जैसी फिल्मों का बोलबाला रहा. द कश्मीर फाइल्स नरगिस दत्त बेस्ट फीचर फिल्म ऑन नेशनल इंटग्रेशन अवॉर्ड दिया गया है. 31 अवार्ड्स फीचर फिल्म, 24 नॉन फीचर और 3 राइटिंग में दिए गए हैं।

विनर्स की पूरी लिस्ट

सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार: गंगुबाई कठियावाड़ी, ‘RRR’

बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह

बेस्ट फीचर फिल्म : रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्ट

बेस्ट एक्टर : अल्लू अर्जुन (पुष्पा)

बेस्ट एक्ट्रेस : आलिया भट्ट/कृति सेनन

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : पंकज त्रिपाठी (मिमी)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह

बेस्ट कोरियेग्राफी : RRR

नरगिस दत्त पुरस्कार: ‘द कश्मीर फाइल्स’

सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर: श्रेया घोषाल

सर्वश्रेष्ठ पुरुष प्लेबैक सिंगर: काला भैरव

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक :निखिल महाजन

(मराठी फिल्म ‘गोदावरी’)

Continue Reading

Trending