Connect with us

VIDHARBH

विदर्भ के रंग में रंगे राहुल गांधी

Published

on

‘भारत जोड़ो यात्रा’ पहुंची अकोला

नागपुर. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मराठवाड़ा से होते हुए विदर्भ में प्रवेश कर चुकी है. बुधवार को यात्रा मालेगांव पहुंची. गीत-संगीत व पारंपरिक नृत्य के साथ  यहां जोरदार स्वागत किया गया। सेलू आदिवासियों ने ‘बुआई नृत्य’ प्रस्तुत किया। उत्साहित राहुल गांधी ने भी ढोल ताशों की गूंज में ‘बुआई नृत्य’ किया। राहुल लोगों के साथ ताल से ताल मिलाकर जमकर झूमे और नाचे। इसके बाद यात्रा शाम को  मेडशी गांव पहुंची। भीड़ को बढ़ते देख राहुल  का उत्साह भी बढ़ता जा रहा था. फिर यात्रा अकोलापहुंची साईंबाबा जिनिंग प्रेसिंग फैक्ट्री में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा गुरुवार को पातूर और बालापुर होते हुए बुलढाना पहुंचेगी. शेगांव में एक भव्य जनसभा आयोजित की जाएगी. जिसमें राहुल गांधी मुख्य अतिथि होंगे.

इस दौरान यात्रा में चल रहे कांग्रेस कमेटी की मीडिया विभाग की सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मोदी सरकार को पुरानी पेंशन योजना लागू करना चाहिए। कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान व छत्तीसगढ़ में पुरानी पेन्शन योजना लागू है. अब गुजरात व हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता आती है तो वहां भी यह योजना को लागू करने का आश्वासन दिया गया है।

Featured

लोकसभा चुनाव में 400 पार करेगी NDA

Published

on

By

यवतमाल से पीएम मोदी ने की लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत 

यवतमाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 पार करेगी। उन्होंने कहा, “जब 10 साल पहले मैं ‘चाय पर चर्चा’ के लिए यवतमाल आया था, तो आपने हमें आशीर्वाद दिया था। भारत की जनता ने एनडीए को 300 के पार पहुंचाया। 2019 में भी हम 350 के पार गये। हम (भाजपा के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन) इस बार 400 सीटें पार करेंगे.”

प्रधानमंत्री की 3 बड़ी बातें

1.किसानों को सिंचाई मिल रही है। नौजवानों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और महिलाओं को आर्थिक सक्षम किया जा रहा है।

2.जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब कृषि मंत्री महाराष्ट्र के थे। किसानों को पैकेज घोषित होता था उसे लूट लिया जाता था। दिल्ली से एक रुपया निकलता था और गंतव्य तक 15 पैसे पहुंचते थे। अगर अभी कांग्रेस की सरकार होती तो आपको जो 21,000 करोड़ रुपये मिले हैं, इसमें से 18,000 करोड़ बीच में ही लूट लिए गए होते।

3.यह मोदी की गारंटी है कि कांग्रेस शासन के दौरान रुकी हुई कई सिंचाई योजनाएं पूरी हो गई हैं। पीएम किसान निधि के 21000 करोड़ रुपये देश के किसानों में पहुचे। यही मोदी की गारंटी है।कांग्रेस की सरकार ने 100 बड़ी सिंचाई परियोजनाओं को लटकाया, इसमे 60 से भी ज्यादा अब पूरी हुई है।

 अब नमो दीदी ड्रोन परियोजना

3 करोड़ बहनों को अब लखपति दीदी बनाना है। बहनों को 8 लाख करोड़ बैंक से दिया गया। राज्य सरकार को बधाई देता हूं। नमो दीदी ड्रोन परियोजना चलायी जाएगी। खेती के लिए सरकार ड्रोन देगी। घरों के लिए विशेष योजना दी जा रही है। आनेवाले 5 वर्षों में तेज विकास होंगे।

 

 

Continue Reading

Featured

जनसभा का मंच गिरा, 4 मजदूर जख्मी

Published

on

By

यवतमाल में 28 फरवरी को होने वाली है पीएम मोदी की जनसभा

 यवतमाल .यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जनसभा कार्यक्रम के लिए बनाए जा रहे मंच (मंडप) का हिस्सा ढह जाने से चार मजदूर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ऐसे हुआ हादसा

बता दें कि पीएम मोदी बुधवार (28 फरवरी) को यवतमाल जिले  के दौरे पर आने वाले है। जहां उनकी बड़ी जनसभा भी होगी। इसके लिए भारी गांव में 45 एकड़ पर भव्य मंडप बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार को जब मजदूर एक डोम (गुंबद) को खड़ा कर रहे थे तो खंभा जमीन से उखड़ गया। जिससे पिलर नीचे क्रेन पर गिर गए। इस दौरान कई मजदूर चपेट में आ गए और जख्मी हो गए। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई।

45 एकड़ में बन रहा मंडप

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को यवतमाल-नागपुर मार्ग पर भारी गांव में महिला स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी स्वयं सहायता समूहों की दो लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए लगभग 45 एकड़ के विशाल क्षेत्र में मंडप खड़ा किया जा रहा है। इस सभा की तैयारी जोरों पर है।

पीएम का चौथा दौरा

प्रधानमंत्री मोदी पिछले कुछ दिनों से लगातार महाराष्ट्र का दौरा कर रहे हैं। यवतमाल जिले का यह उनका चौथा दौरा होगा। 2004 में गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी यवतमाल आए थे और तब पोस्टल ग्राउंड में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। 20 मार्च 2014 को लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने यवतमाल का दौरा किया था, तब नरेंद्र मोदी बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे।

Continue Reading

Featured

अकोला में मिला ‘JN1’ का पहला मरीज

Published

on

By

नागपुर में भी मिले  कोरोना के 3 नए मरीज

वेब डेस्क .नागपुर. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना से 2 और लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में तीन महीने बाद कोरोना से कोई मौत हुई है। इसके अलावा कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। कोरोना केसों की संख्या बढ़कर अब 87 हो गई है।

वहीं 10 लोगों में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 की भी पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे से 5, अकोला और सिंधदुर्ग से 1-1 जेएन.1 के मरीज मिले हैं। इसमें 8 पुरुष, 1 महिला और 9 साल का एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। पुणे के जिस मरीज में जेएन.1 की पुष्टि हुई है वो हाल ही में अमेरिका की यात्रा पर गया था।

नागपुर में 5 एक्टिव मरीज

उपराजधानी में बुधवार को तीन नये कोरोना मरीज पाये गये। यहां एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या अब 5 हो गई है। इससे पहले शहर में एक 81 साल के बुजुर्ग और एक 60 साल की महिला में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी।

इधर शिंदे सरकार ने राज्य में कोविड-19 पर एक टास्क फोर्स का पुनर्गठन किया है। 7 सदस्यीय इस टास्क फोर्स  का नेतृत्व पूर्व आईसीएमआर प्रमुख डॉ. रमन गंगाखेडकर करेंगे।

सबसे ज्यादा पुणे में

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि नए मामलों में से, सबसे अधिक 39 पुणे सर्कल से, इसके बाद मुंबई सर्कल (36), नागपुर और कोल्हापुर सर्कल (4 प्रत्येक) और लातूर और छत्रपति संभाजीनगर सर्कल (2 प्रत्येक) से रिपोर्ट की गई.

 

 

साल 2020 में कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से महाराष्ट्र में कुल 81,72,287 मामले और 148,566 मौतें दर्ज की गई हैं, जो देश में सबसे अधिक हैं.

JN.1 के  कितने मरीज?

देश में कोरोना के JN.1 वेरिएंट के 40 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ इस स्वरूप से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में 36, कर्नाटक में 34, गोवा में 14, केरल में 6, राजस्थान और तमिलनाडु में 4-4 और तेलंगाना में 2 मामले सामने आए। ज्यादातर मरीज फिलहाल घर में क्वारेंटाइन में हैं।

अब तक 136 की मौत

महाराष्ट्र में 1 जनवरी, 2023 से अब तक कोविड से 136 मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें 60 साल से अधिक उम्र के 71 प्रतिशत से अधिक, बहुसंख्यक (84 प्रतिशत) अन्‍य बीमारियों के साथ और बाकी बिना किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के शामिल हैं। इस समय राज्य में कोविड से मृत्युदर 1.81 प्रतिशत है।

 

 

Continue Reading

Trending