Connect with us

blog

45%से  19.5%रह गया कांग्रेस का वोट शेयर

Published

on

डॉ.एस.शर्मा.देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस की 28 दिसंबर 1885 को एओ ह्यूम ने नींव रखी थी और व्योमेश  बनर्जी कांग्रेस पार्टी के पहले अध्यक्ष बने थे. आजादी के बाद साल 1952 में कांग्रेस पहली बार चुनावी राजनीति में उतरी. पंडित जवाहरलाल नेहरू की अगुवाई में साल 1952 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 401 में से 364 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया था.

ऐसे गिरा वोट शेयर

वर्ष        वोट शेयर

1952         45%

1957         47.8%

1962         44.7%

1967         40.8 %

1971         43.7%

1977         34.5%     (इमरजेंसी)

1980         42.7%     ( पार्टी ने की वापसी)

1984         48.1%    ( इंदिरा गांधी की हत्या)

1989         39.5%   ( पार्टी के बुरे दिन शुरू)  

1991         36.4%

1998         25.8%    (सोनिया का काल)                                       

1999         28.3% 

2004         26.5%      

2009         28.6%

2014         19.5%      (मोदी की आंधी)

2019         19.5%

ऐसे समझें पार्टी का पूरा गणित

1957 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन और बेहतर हुआ. वोट शेयर में भी बढ़ोतरी हुई. साल 1962 और 1967 के आम चुनाव में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ी, लेकिन कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले चुनाव के मुकाबले खराब हुआ.1962 के आम चुनाव में भी कांग्रेस का वोट शेयर घटा. 1967 में हुए चुनाव में हालत और खराब हुई और पार्टी  की लोकप्रियता कम होती दिखाई दी. 1971 के लोकसभा चुनाव में भी वोट शेयर में गिरावट जारी रही.

1977 में पहला बड़ा झटका

साल 1977 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत बुरा साबित हुआ. इमरजेंसी के ठीक बाद हुए चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन 3 साल बाद यानी 1980 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने फिर वापसी की और अपना वोट शेयर बढ़ाया.

फिर आई कांग्रेस की आंधी

1984 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस की आंधी जैसा था. इंदिरा गांधी की हत्या के ठीक बाद हुए चुनाव में पार्टी ने रिकार्ड सीटें जीतीं. लेकिन इसके बाद पार्टी का बुरा दौर शुरू हुआ. कांग्रेस सत्ता में तो आई, लेकिन अपना वोट शेयर बरकरार नहीं रख पाई. बीजेपी और दूसरी क्षेत्रीय पार्टियों के उदय के बाद कांग्रेस का वोट शेयर लगातार गिरता गया. 1989, 1991 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वोट शेयर में जबर्दस्त गिरावट देखी गई.

सोनिया भी नहीं संभाल पाईं

साल 1998 में सोनिया गांधी ने कांग्रेस की कमान संभाली और अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठीं. इसी साल हुए आम चुनाव में वोट शेयर में बढ़ी गिरावट दर्ज की गई.फिर 1999 के चुनाव में हालत नहीं सुधरी. 2004, 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हालत पतली होने लगी.

नमो की सुनामी

2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत बुरा साबित हुआ. इस दौरान राहुल गांधी भी कुछ वक्त के लिए कांग्रेस के अध्यक्ष बने. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की आंधी में कांग्रेस महज 44 सीटें ही जीत पाई. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी यही सिलसिला बरकरार रहा.

गांधी परिवार से नहीं

जेबी कृपलानी : देश की आजादी के दौरान कृपलानी कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं. उन्हें साल 1947 में मेरठ में कांग्रेस के अधिवेशन में यह जिम्मेदारी मिली थी. उन्हें महात्मा गांधी के भरोसेमंद व्यक्तियों में माना जाता था.

पट्टाभि सीतारमैय्या : साल 1948 में जयपुर अधिवेशन में पार्टी प्रमुख के रूप में चुने गए थे. साल 1949 में दोबारा फिर से उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया.

पुरुषोत्तम दास टंडन : 1950 में काग्रेस के अध्यक्ष बने. नाशिक अधिवेशन में उन्हें चुना गया था. हालांकि, तीनों ही नेताओं के अध्यक्ष रहते हुए आम चुनाव नहीं हो सके थे, क्योंकि उस समय तक अंतरिम सरकार चल रही थी.

यू एन ढेबार : पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कांग्रेस की कमान छोड़ी तो यू एन ढेबार अध्यक्ष चुने गए. ढेबार 1955 में पहली बार अध्यक्ष बने और पांच साल 1959 तक रहे. अमृतसर, इंदौर, गुवाहाटी और नागपुर के अधिवेशनों में अध्यक्ष चुना गया था.

नीलम संजीव रेड्डी : ढेबार के बाद नीलम संजीव रेड्डी 1960 में कांग्रेस के अध्यक्ष बने और 1963 तक पद पर रहे. नीलम रेड्डी के अध्यक्ष रहते हुए 1962 में लोकसभा चुनाव हुए थे. साल 1977 से 1982 तक  वे भारत के छठे राष्ट्रपति रहे.

केकामराज : भारतीय राजनीति में किंगमेकर कहे जाने वाले के. कामराज 1964 में कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे और 1967 तक अपने पद पर रहे. कहा जाता है कि के. कामराज ही थे, जिन्होंने नेहरू की मौत के बाद लाल बहादुर शास्त्री को प्रधानमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.

एसनिजलिंगप्पा : कर्नाटक के एकीकरण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले और राज्य के पहले मुख्यमंत्री एस. सिद्धवनल्ली निजलिंगप्पा 1968 में कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे. यह वही समय था जब कांग्रेस का विभाजन हुआ, तो उन्होंने ही इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाले गुट के खिलाफ संगठन के मोर्चे का समर्थन किया था. हालांकि, वो लगातार दो बार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे, लेकिन उनके कार्यकाल में एक बार भी लोकसभा चुनाव नहीं हो सके.

जगजीवन राम : कांग्रेस का दलित चेहरा और कद्दावर नेता जगजीवन राम साल 1970 में कांग्रेस अध्यक्ष बने और 1971 में भी दोबारा फिर से चुने गए. जगजीवन राम का कार्यकाल सफल रहा था और उन्हें इंदिरा गांधी का वफादार और पार्टी के लिए संकट मोचन के तौर पर भी जातना जाता था.

एसडी शर्मा :जगजीवन राम के बाद कांग्रेस की कमान शंकर दयाल शर्मा ने 1972 में संभाली. चार साल तक कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे. गांधी परिवार के करीबी नेताओं में उन्हें गिना जाता था और बाद में राष्ट्रपति भी बने. इंदिरा से लेकर सोनिया तक के करीबी रहे.

देवकांत बरुआ : देवकांत बरुआ साल 1975 में कांग्रेस के अध्यक्ष बने और 1977 तक रहे. इस तरह आपातकाल के समय कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में वो कार्यरत थे. देवकांत बरुआ को ‘इंडिया इज इंदिरा, इंदिरा इज इंडिया’ टिप्पणी के लिए जाना जाता है. आपातकाल के बाद 1977 में लोकसभा चुनाव उनके कार्यकाल में हुए थे, जिसमें पार्टी को करारी मात खानी पड़ी थी. वह गांधी परिवार के वफादार थे, लेकिन बाद में कांग्रेस के विभाजन के बाद इंदिरा विरोधी गुट में शामिल हो गए थे. ऐसे में कांग्रेस की कमान उनसे लेकर कासु ब्रह्मनंद रेड्डी को सौंप दी, जो 1978 तक रहे.

पीवी नरसिम्हा राव : राजीव गांधी की हत्या के बाद पीवी नरसिम्हा राव साल 1992 में कांग्रेस के अध्यक्ष बने और 1996 तक रहे. इस दौरान पार्टी के अध्यक्ष रहने के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री पद पर भी रहे. राजीव गांधी का निधन हो जाने और कांग्रेस की सरकार बनने पर नरसिम्हा राव पीएम बने थे.

सीताराम केसरी : नरसिम्हा राव के बाद सीताराम केसरी साल 1996 में कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाए गए थे और 1998 तक वो इस पद रहे. इस दौरान साल 1998 में लोकसभा चुनाव भी हुए थे, जिनमें कांग्रेस को करारी मात खानी पड़ी थी. हालांकि, इसी के बाद कांग्रेस की कमान उनसे छीन ली गई थी और सोनिया गांधी को सौंप दी गई थी.

मल्लिकार्जुन खड़गे : कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिला है. 19 अक्टूबर 2022 को खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव में 7897 वोटों से जीत हासिल की, शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले थे.जीत के बाद खड़गे ने कहा था कि मजदूर का बेटा आज कांग्रेस का अध्यक्ष बना है.

नेहरू-गांधी परिवार से 

कब-कौन चुना गया

   नाम                वर्ष          

 मोतीलाल नेहरू :      1919, 1928

 जवाहर लाल नेहरू :  1929, 1930, 1935-38, 1951-55

 इंदिरा गांधी :     1959, 1978-84

 राजीव गांधी :         1984-1991

राहुल गांधी :        2018, 2019

 सोनिया गाधी :        1998-2017

           (2019 से कार्यकारी अध्यक्ष)

सबसे ज्यादा 22 साल अध्यक्ष रहीं सोनिया

कांग्रेस पार्टी में अब तक 88 अध्यक्ष चुने गए हैं. राहुल गांधी ने 2019 को 87वें अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ी थी, जिसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष (88वीं अध्यक्ष) बनीं. सोनिया गांधी करीब 22 साल से कांग्रेस अध्यक्ष हैं.

blog

होली : किन राशियों पर लगेगा ‘ग्रहण’

Published

on

By

जानें मेष से लेकर मीन राशि के लोगों का हाल

नागपुर.पंचांग के मुताबिक 13 मार्च 2025 को होलिका दहन है, जिसे छोटी होली भी कहा जाता है। वहीं इसके अगले दिन यानी 14 मार्च 2025 को पूरे भारत में होली का महापर्व मनाया जाएगा। बता दें, 14 मार्च 2025 को होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण सुबह 9 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। हालांकि भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं नजर आएगा। ‘ग्रहण योग’ के कारण यह चंद्र ग्रहण कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ा सकता है, तो कुछ लोगों को विशेष लाभ की प्राप्ति भी संभव है।

मेष : यह ग्रहण आपके लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। आपको मानसिक तनाव बना रहेगा। 

वृषभ : आपकी की भी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन : ग्रहण के समय किसी भी तरह की यात्रा को टालें। आपको तनाव बना रहेगा।

कर्क : कुछ विवाद हो सकते हैं। आप अपने सभी फैसलों में सावधानी बरतें।

सिंह : यह समय आपके लिए कठिनाइयों भरा रह सकता है। इसलिए आपको पुरानी बातों पर कुछ भी विचार-विमर्श करने से बचना होगा।

कन्या  : ग्रहण आपके लिए कल्याणकारी है। आपको करियर में सफलता व नौकरी में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

तुला : आपकी शारीरिक समस्याएं  बढ़ सकती हैं। सभी तरह के कार्यों में सावधानी बरतें। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक : किसी नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सेहत में दिक्कतें लगी रहेंगी।

धनु :किसी पुराने काम को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां मिल सकती हैं। 

 मकर : किसी भी तरह के विषय पर अपनी राय न रखें। परिवार का सहयोग बना रहेगा।

कुंभ : आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मीन :आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। धन का लेन-देन न करें। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है।

पं. बिंदेश्वरी शुक्ला

महल, नागपुर 

Continue Reading

blog

महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

Published

on

By

जीवन में नहीं होगी कोई कमी

मेष राशि : सुहाग की चीजों का दान करें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा। 

वृषभ राशि :  चावल और चीनी का दान करें। इससे चंद्र दोष दूर होगा।

मिथुन राशि : अन्न और धन का दान करें। इससे करियर में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि : फल का दान करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि : कपड़े का दान करें। इससे महादेव प्रसन्न होंगे। 

कन्या राशि: धन का दान करें। इससे धन लाभ के योग बनेंगे। 

तुला राशि : अनाज का दान करें। इससे सुख, समृद्धि में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक राशि : गरीबों को भोजन कराएं। इससे रुके हुए काम जल्द काम जल्द पूरे होंगे।

धनु राशि : तिल का दान करें। इससे पितृ दोष दूर होगा।

मकर राशि : चावल का दान करें। इससे मानसिक तनाव दूर होगा।

कुंभ राशि : धन का दान करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

मीन राशि : चावल, दाल, चीनी, सौंफ और सुपारी का दान करें। इससे जीवन खुशहाल होगा।

                                                                                       – पं. श्याम तिवारी, महल,नागपुर.

Continue Reading

blog

बैठे-ठाले

Published

on

By

और कितने बदलापुर सरकार ?

एनसीआरबी रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर घंटे 3 महिलाएं रेप का शिकार होती हैं, यानी हर 20 मिनट में 1. रेप के मामलों में 100 में से 27 आरोपियों को ही सजा होती है, बाकी बरी हो जाते हैं.ये आंकड़े बताते हैं कि सख्त कानून होने के बावजूद हमारे देश में रेप के मामलों में न तो कमी आ रही है और न ही सजा की दर यानी कन्विक्शन रेट बढ़ रहा है.महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों का जिक्र इसलिए, क्योंकि हाल-फिलहाल में रेप के बढ़ते मामलों ने देश को हिलाकर रख दिया है. कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर की रेप और उसके बाद हत्या का मामला, बदलापुर कांड और एनकाउंटर चर्चा में बना हुआ है. रेप के मामलों में फांसी की सजा का प्रावधान होने के बावजूद 24 साल में पांच दुष्कर्मियों को ही फांसी की सजा मिली है. 2004 में धनंजय चटर्जी को 1990 के बलात्कार के मामले में फांसी दी गई थी. जबकि, मार्च 2020 में निर्भया के चार दोषियों- मुकेश, विनय, पवन और अक्षय को तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी. यही वजद है कि ऐसे अपराधियों में कानून का खौफ नहीं है. तभी तो बदलापुर एनकाउंटर के बाद भी महाराष्ट्र में लगभग हर दिन रेप की एक घटना सामने आ रही है. सबसे दुख की बात ये है कि मासूमों को शिकार बनाया जा रहा है. सवाल यह है कि सरकार और कितने बदलापुर का इंतजार कर रही है? राज्य में शक्ति लॉ कानून क्यों नहीं लागू करती?

 

शक्ति आपराधिक कानून (महाराष्ट्र संशोधन) विधेयक, 2020 (शक्ति विधेयक) दिसंबर 2020 में पेश किया गया था, पास भी हो गया. लेकिन सरकार ने इसे लटकाकर रखा है क्यों? चुनाव के इस माहौल में लाड़की बहनें क्यों नहीं इस कानून को लागू करने की मांग करती हैं? इस विधेयक में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध बलात्कार जैसे कुछ अपराधों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है. आंध्रप्रदेश में ऐसा ही कानून लागू किया गया है. आज इस विधेयक को राज्य में लागू करने की सबसे ज्यादा जरूरत है.

महाराष्ट्र  में बढ़ रही है संपन्नता

महाराष्ट्र के आर्थिक हालात तेजी से सुधर रहें हैं. देश में बढ़ते निवेश का असर राज्य में देखने को मिल रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक यहां बीते 12 साल में प्रति व्यक्ति जीडीपी 64.5 बढ़कर 1.63 लाख रुपए हो गई है. प्रति व्यक्ति जीडीपी यानी प्रति व्यक्ति शुध्द राज्य उत्पादन. यह बताती है कि किसी राज्य में संपन्नता का स्तर कितना है? ग्रोथ या निवेश उन्हीं राज्यों में ज्यादा हो रहा है, जो पहले से बहुत अमीर हैं. इस मामले में ओडिशा ने हालात तेजी से सुधारे हैं.

 

बिहार आज भी 12 साल पुरानी स्थिति में है. यहां  प्रति व्यक्ति जीडीपी सिर्फ 47 ही बढ़ी है. जो कि देश में सबसे कम है. 18 राज्यों में कनार्टक सबसे अमीर है. हरियाणा दूसरे और तेलंगाना तीसरे नंबर पर है. महाराष्ट्र का नंबर 5 वां है. यानी हम भी संपन्नता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहें हैं. अच्छी बात है.

व्यापारियों का दर्द

अब व्यापारी भी सरकारी योजनाओं के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं. क्योंकि वे मानते हैं कि सरकार का ध्यान टैक्स पेयर व्यापारी की तरफ़ से हटकर वोट बैंक की ओर ज़्यादा हो गया है जिससे उनकी समस्याएं बढ़ती जा रही है. टैक्सपेयर और व्यापारियों द्वारा भरे गए टैक्स से मुफ़्त रेवड़ियां बांटी जा रही है यानि मुफ़्त की राहत ज़्यादा बढ़ गई है जो सिरदर्द बनती जा रही है. इधर जीएसटी  में सरकार रोज़ नए – नए प्रावधान ला रही है जिससे व्यापारी का ध्यान व्यापार से हटकर इन समस्याओं की ओर ज़्यादा जा रहा है. अब इनकी मांग है कि सरकार आयुष्मान भारत की तरह आयुष्मान व्यापारी योजना भी लागू करे. इन मांगों को लेकर  व्यापारी डीसीएम फडणवीस से मिले भी है. आश्वासन तो मिला है, आगे देखिए क्या होता है?

-डॉ. एस. शर्मा

Continue Reading

Trending