Connect with us

Featured

वृषभ, सिंह राशि के लिए खास है आज का दिन

Published

on

मेष : आज का दिन सामान्य रहेगा। कामकाजी जीवन में कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थतियां सकती हैं, लेकिन आप उनपर विजय प्राप्त करेंगे। स्वास्थ में थोड़ी लापरवाही से बचें। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।

 वृषभ :आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुखशांति बनी रहेगी।

मिथुन :आपके लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी या व्यापार में कुछ समस्याएं सकती हैं। सेहत का ख्याल रखें और हल्का व्यायाम करें।

कर्क:आज आपके लिए दिन शुभ रहेगा। विशेषकर आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिलेंगे। पुराने रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।

सिंह:आज आपके लिए आत्मविश्वास और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। घर और ऑफिस दोनों जगह रिश्ते बने रहेंगे। स्वास्थ ठीक रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी.

कन्या:आज आपके लिए दिन मिश्रित रहेगा. कार्यों में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन आप अपनी मेहनत से उन्हें दूर कर सकते हैं।

तुला :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। सेहत पर ध्यान दें।

वृश्चिक :आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। कामकाजी जीवन में आपको कठिनाई हो सकती है। लेकिन सकारात्मक सोच से आप इन्हें पास कर सकते हैं।

धनु :आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा कामकाजी जीवन में सफलता मिलने की संभवना है और आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर :आज आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। मेहनत और धैर्य से आप किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन में थोड़ी नोकझोंक हो सकती है. सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर सर्दी से बचें।

कुंभ :आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। कामकाजी जीवन में आपका परिश्रम रंग लाएगा और आपके प्रयासों की सराहना होगी। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें। आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

मीन :आज आपके लिए दिन मिश्रित रहेगा। कार्यों में थोड़ा रुकावट सकती है, लेकिन आप धैर्य रखकर उन्हें सुलझा सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

                                                                                                                    

 

आज का पंचांग

 सूर्योदय: 06:58 ए एम

सूर्यास्त: 05:24 पी एम

तिथि: द्वितीय दिन: मंगलवार

 नक्षत्र: मूल 04:42 पी एम

 करण: कौलव 01:09 पी एम

शुभ मुहूर्त

 ब्रह्म मुहूर्त: 05:10 ए एम से 06:04  ए एम

 अभिजीत मुहूर्त: 11:50 ए एम से 12:32 पी एम

 गोधूलि मुहूर्त: 05:21 पी एम से  05:49 पी एम

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल: 02:47 पी एम से 04:06 पी एम

 गुलिककाल: 12:11 पी एम से 01:29 पी एम

 यात्रा: उत्तर

पं. बंदेश्वरी दुबे, नागपुर

Featured

राम आएंगे….

Published

on

By

श्री पोद्दारेश्वर राममंदिर मेँ भव्य दीपोत्सव का आयोजन

Webdesk,maharashtrakhabar24.com

नागपुर, श्री पोद्दारेश्वर राममंदिर के प्रबंधक ट्रस्टी पुनीत रामकृष्ण पोद्दार ने बताया कि मंदिर के 103 पाटोत्सव के अवसर पर यहां 1.5 लाख दीपों का भव्य दीपदर्शन एवं दीपोत्सव का आयोजन मंगलवार 11 मार्च को सायं 6से रात 9 बजे तक किया जा रहा है. इस दौरान श्रीराम लला के स्वरुप के दिव्य दर्शन भी होंगे.

दीपों से साकार होंगी आकृतियां

इस दौरान  सनातन धर्म के मंगल चिन्ह जैसे त्रिशूल, गदा , ॐ , स्वस्तिक , शंख आदि आकृतियों को दीपों के माध्यम से साकार किया जाएगा.

साथ ही दक्षिण भारत क़े मंदिरों के तर्ज पर सारी लाइट बंद करके केवल दीपों की रौशनी में ठाकुरजी के भव्य दर्शन कराए जाएंगे.

सामूहिक शंख वादन का आयोजन

इस अवसर पर मंदिर में भव्य रोशनाई की जाएगी. भव्य फटका शो ,शिव मुद्रा ढोल ताशा समूह का ढोल वादन, सामूहिक शंख वादन, श्री पाञ्चजन्य श्रीराम सेवक शंख दल, भी अपनी दिव्य प्रस्तुति देंगे. श्री राम चरित मानस के अपरिचित पात्रों का विशेष विश्लेषण सुनने योग्य होगा. मंदिर सेवादल के 1500 सेवाधारी के अथक परिश्रम का भव्य दिव्य स्वरुप नागपुर की धर्मानुरागी प्रेमियों के लिए प्रस्तुत है.

Continue Reading

Featured

बुलढाणा में सरकारी गेहूं खाने से झड़ रहे बाल!

Published

on

By

 पंजाब से सप्लाई हुआ था गेहूं

वेबडेस्क, अमरावती / Maharashtrakhabar24.com

सरकारी राशन से मिलने वाला गेहूं  अब आफत बनता जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सैकड़ों लोगों के बाल अचानक झड़ने लगे और जब इसकी जांच हुई तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। पद्म पुरस्कार से सम्मानित डॉ. हिमतराव बावस्कर की स्टडी में पाया गया कि सरकारी वितरण प्रणाली से मिलने वाले गेहूं में सेलेनियम नाम का जहरीला तत्व जरूरत से ज्यादा मात्रा में मौजूद है। यह गेहूं खासतौर पर पंजाब से सप्लाई हुआ था, जिसने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी।

 

सेलेनियम की मात्रा ज्यादा मिली

रिपोर्ट के मुताबिक, बुलढाणा के 15 गांवों में 300 से ज्यादा लोगों ने बाल झड़ने की शिकायत की, जिनमें गांव के सरपंच भी शामिल थे। जब गेहूं के सैंपल लिए गए और जांच के लिए भेजे गए, तो वरनी एनालिटिक्स लैब में इसकी पुष्टि हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, बिना धोए गए गेहूं में सेलेनियम की मात्रा 14.52 एमजी/केजी पाई गई, जबकि सामान्य स्तर 0.1 से 1.9 एमजी/केजी के बीच होना चाहिए। धोने के बाद भी यह घटकर सिर्फ 13.61 एमजी/केजी रह गया, जो अभी भी खतरनाक था।

जिंक की भी भारी कमी

सेलेनियम शरीर के लिए जरूरी तो होता है, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा नुकसानदेह हो सकती है। बावस्कर की रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि प्रभावित लोगों के शरीर में जिंक की भी भारी कमी थी, जो बालों की ग्रोथ के लिए अहम तत्व है।

जहरीला गेहूं सरकारी सप्लाई चेन में

इससे पहले इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने भी लोगों के खून में सेलेनियम की ज्यादा मात्रा पाई थी, लेकिन उन्होंने सीधे तौर पर सरकारी गेहूं को दोष नहीं दिया था। बावस्कर का कहना है कि पंजाब के कुछ इलाकों में पहले भी सेलेनियम युक्त बाढ़ का असर फसलों पर देखा गया है, जिससे ऐसा शक जताया जा रहा है कि वही जहरीला गेहूं सरकारी सप्लाई चेन में शामिल हो गया।

Continue Reading

desh dunia

वरंगल:कार से टकराया ट्रक, 9 लोगों की मौत

Published

on

By

वरंगल 26 जनवरी ( रमेश सोलंकी) : नशे में धुत तेज गति से वाहन चलाने वाले एक चालक ने 9 लोगों की जान ले ली।   यह हादसा उस समय हुआ जब लोहे का सामान ले जा रही एक लॉरी ने नियंत्रण खो दिया और वह पास से गुजर रही कार से जा टकराया।  दुर्घटना का कारण ट्रक चालक का अत्यधिक नशे में होना तथा बहुत तेज गति से वाहन चलाना बताया गया.

ट्रक चालक गिरफ्तार

वरंगल के बाहरी इलाके में खम्मम-वारंगल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मामुनूर के पास लोहे के खंभों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया.  इस दुर्घटना में 9  लोगों की मौत हो गई और तीन घायल अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं.  पुलिस ने शराब के नशे में धुत ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

ऐसे हुआ हादसा 

शराब के नशे में धुत एक ट्रक चालक ने पांच लोगों की जान ले ली है। उसने ट्रक को तेज गति से चलाकर एक गंभीर सड़क दुर्घटना को अंजाम दिया। यह दुर्घटना मामुनूर के पास हुई वारंगल के बाहरी इलाके में विजाग से लोहे का सामान लेकर आ रही एक लॉरी ने पीछे से तेज गति से ऑटो को टक्कर मार दी। अचानक ब्रेक लगाने से लॉरी पलट गई।  ट्रक से लोहे के खंभे टूटकर गाड़ियों पर गिर पड़े।हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य लड़के की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

सभी मृतक भोपाल निवासी

सभी मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले के रूप में हुई है। वे टेंट में रह रहे थे। वरंगल के बाहरी इलाके में रहकर जीविकोपार्जन कर रहे थे।  सभी मृतकों की पहचान दो परिवारों के प्रवासी मजदूरों के रूप में की गई। इनमें दो महिलाएं और दो बच्चे हैं. लॉरी ड्राइवर नशे में था।इसे ही हादसे की वजह माना जा रहा है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों को एमजीएम पहुंचाया।

Continue Reading

Trending