Connect with us

Featured

वृषभ, सिंह राशि के लिए खास है आज का दिन

Published

on

मेष : आज का दिन सामान्य रहेगा। कामकाजी जीवन में कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थतियां सकती हैं, लेकिन आप उनपर विजय प्राप्त करेंगे। स्वास्थ में थोड़ी लापरवाही से बचें। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।

 वृषभ :आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुखशांति बनी रहेगी।

मिथुन :आपके लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी या व्यापार में कुछ समस्याएं सकती हैं। सेहत का ख्याल रखें और हल्का व्यायाम करें।

कर्क:आज आपके लिए दिन शुभ रहेगा। विशेषकर आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिलेंगे। पुराने रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।

सिंह:आज आपके लिए आत्मविश्वास और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। घर और ऑफिस दोनों जगह रिश्ते बने रहेंगे। स्वास्थ ठीक रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी.

कन्या:आज आपके लिए दिन मिश्रित रहेगा. कार्यों में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन आप अपनी मेहनत से उन्हें दूर कर सकते हैं।

तुला :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। सेहत पर ध्यान दें।

वृश्चिक :आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। कामकाजी जीवन में आपको कठिनाई हो सकती है। लेकिन सकारात्मक सोच से आप इन्हें पास कर सकते हैं।

धनु :आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा कामकाजी जीवन में सफलता मिलने की संभवना है और आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर :आज आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। मेहनत और धैर्य से आप किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन में थोड़ी नोकझोंक हो सकती है. सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर सर्दी से बचें।

कुंभ :आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। कामकाजी जीवन में आपका परिश्रम रंग लाएगा और आपके प्रयासों की सराहना होगी। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें। आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

मीन :आज आपके लिए दिन मिश्रित रहेगा। कार्यों में थोड़ा रुकावट सकती है, लेकिन आप धैर्य रखकर उन्हें सुलझा सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

                                                                                                                    

 

आज का पंचांग

 सूर्योदय: 06:58 ए एम

सूर्यास्त: 05:24 पी एम

तिथि: द्वितीय दिन: मंगलवार

 नक्षत्र: मूल 04:42 पी एम

 करण: कौलव 01:09 पी एम

शुभ मुहूर्त

 ब्रह्म मुहूर्त: 05:10 ए एम से 06:04  ए एम

 अभिजीत मुहूर्त: 11:50 ए एम से 12:32 पी एम

 गोधूलि मुहूर्त: 05:21 पी एम से  05:49 पी एम

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल: 02:47 पी एम से 04:06 पी एम

 गुलिककाल: 12:11 पी एम से 01:29 पी एम

 यात्रा: उत्तर

पं. बंदेश्वरी दुबे, नागपुर

Featured

विनफास्ट की इलेक्ट्रिक एसयूवी VF 6 और VF 7 अनवील

Published

on

By

ग्लोबल एक्सपो 2025 : 6 सीटर फ्लाइंग टैक्सी और सोलर कार भी पेश होगी

Webdesk, maharashtrakhabar24.com

विनफास्ट ने इलेक्ट्रिक एसयूवी VF 6 और VF 7 अनवील कर दी है। दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी में एयरप्लेन इन्सपायर्ड डिजाइन है और इसमें कॉकपिट जैसा केबिन होता है। इसमें एज-टू-एज मूनरूफ भी मिलता है।

VinFast VF 7 (PRNewsfoto/VinFast Automotive)

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का शनिवार को दूसरा दिन है। दिन की शुरुआत वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी विनफास्ट से हुई। कंपनी भारतीय बाजार में एंट्री कर रही है। वियतनाम की कंपनी अभी तीन महाद्वीपों के 12 देशों में काम कर रही है।आज 6 सीटर फ्लाइंग टैक्सी भी पेश होने वाली है, जिसे सरला एविएशन ने बनाया है। वहीं, पहली सोलर कार ईवा भी पेश की जाएगी। इसके अलावा हुंडई मोटर इंडिया, बीवाईडी, BMW इंडिया, बजाज ऑटो जैसे ब्रांड अपनी गाड़ियां शोकेस करने वाले हैं।

Continue Reading

Featured

स्मार्टफोन नहीं मिला तो बेटे ने किया सुसाइड

Published

on

By

 पिता ने भी लगाई फांसी

वेबडेस्क, महाराष्ट्र खबर

नांदेड़, 11 जनवरी

नांदेड़ में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने पिता की ओर से स्मार्टफोन न दिलाने की वजह से सुसाइड कर लिया. हैरानी की बात तो ये है कि बेटे के सुसाइड के बाद पिता ने भी उसी रस्सी से फांसी लगा ली, जिससे उसके बेटे ने लगाई थी. इसके बाद दोनों के शव उनके खेत में एक पेड़ से लटके पाए गए. रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए को बताया कि गुरुवार की सुबह बिलोली तहसील के मिनाकी में खेत में पेड़ से लटके 16 साल के बेटे को देखने के बाद पिता ने भी फांसी लगा ली. पुलिस की जानकारी के मुताबिक, मृत ओमकार, तीन भाईयों ने सबसे छोटा था और लातूर के उदगीर छात्रावास में रह रहा था और मकर संक्रांति मनाने के लिए घर आया था.

कर्ज  के बोझ से दबा था

पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने जानकारी दी की लड़के ने अपने पिता से पढ़ाई के उद्देश्य से स्मार्टफोन खरीद कर देने की बात की थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह स्मार्टफोन खरीदने में असमर्थ था. नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक दिलीप मुंडे ने बताया कि लड़के की मां के बयान पर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है. पुलिस उस परिस्थितियों के बारे में भी जांच कर रही है, जिनके कारण ये घटना हुई.

बेटे का शव देख स्तब्ध

पुलिस के अनुसार, लड़के की मां ने बताया कि उनका बेटा कुछ समय से सेल फोन मांग रहा था. उनके बेटे ने बुधवार शाम को भी फोन की मांग की थी, लेकिन पिता ने मना कर दिया क्योंकि वह खेत और गाड़ी के लिए लिया कर्ज चुका रहे थे. पिता के मना करने पर लड़का घर से चला गया. परिवार वालों को लगा कि वह सोने के लिए खेत चला गया होगा. अगली सुबह बेटा घर नहीं लौटा तो घर वालों ने तलाश की. उसे खेत में सबसे पहले उसके पिता ने देखा और ये देख वह स्तब्ध रह गए. उन्होंने पेड़ से  बेटे के शव को नीचे उतारा और उसी रस्सी से खुद को भी फांसी लगा ली.

Continue Reading

Featured

जीत का मंत्र देंगे शाह

Published

on

By

मिनी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी  बीजेपी

शिरडी में राज्य कार्यकारिणी की बैठक आज से

वेब डेस्क, महाराष्ट्रखबर24.कॉम

शिरडी, 11 जनवरी

महाराष्ट्र बीजेपी ने रविवार से शिरडी में दो दिवसीय राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है. विधानसभा चुनावों में भारी जीत के बाद, बीजेपी राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है.दो दिवसीय बैठक में, बीजेपी इस मिनी विधानसभा चुनाव के तैयारी का चुनावी बिगुल फूकेंगी और रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी में महाविजय 3.0 अभियान की शुरूआत करेगी.मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार शाम सभी बीजेपी जिला अध्यक्षों और राज्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बाद में, फडणवीस ने सभी बीजेपी नवनिर्वाचित विधायकों और मंत्रियों के साथ बातचीत की.

रणनीति बनाने पर रहेगा फोकस

विधानसभा चुनाव में निर्णायक जनादेश मिलने के बाद, अमित शाह के मार्गदर्शन में  महाराष्ट्र बीजेपी राज्य में 27 नगर निगमों में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन को दोहराने के लिए रणनीति बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी. स्थानीय निकाय चुनावों से पहले जमीनी हालात का मुकाबला करने के लिए संगठनात्मक फेरबदल और राजनीतिक चुनौतियों पर भी चर्चा करेगी. बैठक में शाह जीत का फार्मूला बताएंगे.

युवाओं पर केंद्रित नया अभियान 

महाराष्ट्र बीजेपी की ओर से बयान में कहा गया है कि सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद की विचारधारा से प्रेरित युवाओं पर केंद्रित नया अभियान शुरू किया जाएगा. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है. बयान के अनुसार भारी बहुमत से सत्तारूढ़ महायुति के सत्ता में लौटने के बाद पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस का इस मौके पर अभिनंदन किया जाएगा.

चव्हाण बने  बीजेपी  प्रदेश अध्यक्ष

बीजेपी ने रवींद्र चव्हाण को महाराष्ट्र का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. रवींद्र, डोंबिवली क्षेत्र से विधायक हैं और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाते हैं.पहले महायुति सरकार में मंत्री रह चुके हैं. उनकी यह नियुक्ति चंद्रशेखर बावनकुले के महायुति सरकार में मंत्री बनने के बाद हुई है.

Continue Reading

Trending