रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Spread with love

48 घंटे में 1,432 पदों पर नियुक्ति करेगी महाराष्ट्र सरकार

मुबंई. मेडिकल एजूकेशन मिनिस्टर गिरिश महाजन के आश्वासन के बाद महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। 7 हजार से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टरों ने अलग-अलग मांगों को लेकर 2 जनवरी से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल शुरू की थी। लेकिन एक दिन बाद ही यानी 3 जनवरी को डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी। मेडिकल एजूकेशन मिनिस्टर गिरिश महाजन के साथ हुई बैठक के बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म किए जाने का ऐलान किया। यह हड़ताल महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (मार्ड) की ओर से की गई थी। मंत्री गिरिश महाजन ने यह भी ऐलान किया कि दो दिनों के अंदर 1 हजार 432 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। महाराष्ट्र राज्य निवासी डॉक्टरों के संगठन के साथ कामयाब बातचीत के बाद मंत्री गिरिश महाजन ने हडताल खत्म होने की जानकारी देते हुए कहा कि सीनियर डॉक्टरों की 1432 पदों पर नियुक्ति की मांग थी, जो मान ली गई है. दो से तीन दिनों में इन सभी पदों पर नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी. बाकी मांगों को भी जल्दी ही पूरा किया जाएगा।इस मौके पर मंत्री महाजन ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से 500 करोड़ रुपयों की मांग की जा रही है. महाराष्ट्र सरकार ने फिलहाल बातचीत से मामला सुलझा लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Кракен Сайт Площадка