maharashtra
मोदी ने ‘चाणक्य’ का इसलिए किया ‘खेला’
बीजेपी की गुगली: महाराष्ट्र में शिंदे बने सीएम, फडणवीस डिप्टी सीएम
मुंबई. महाराष्ट्र की राजनीति में गुरुवार को चौंका दिया. माना जा रहा था कि बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ही अगले मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की सहमति दी, जबकि सीएम पद के प्रबल दावेदार और महाराष्ट्र के चाणक्य फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बना दिया. इसके पीछे की राजनीति ये है कि भाजपा यह साबित करना चाहती है कि उन्होंने सीएम पद व सरकार के गठन के लिए शिवसेना को नहीं तोड़ा है. भाजपा अभी भी शिवसेना से अपने रिश्तों को पूरी तरह से खत्म नहीं करना चाहती है. उन्होंने शिवसेना से बगावत करने वाले एकनाथ शिंदे को ही सीएम बना कर बड़ा राजनीतिक दांव खेला है.पीएम मोदी की टीम की नजर वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव के साथ मुंबई मनपा चुनाव पर भी है.
नहीं मान रहे थे देवेंद्र
एक बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके फडणवीस नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने के लिए नहीं मान रहे थे. उन्होंने ये कहा भी था कि वे मंत्रिमंडल से बाहर रह कर सरकार का सहयोग करेंगे लेकिन बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें 2 बार फोन कर नई सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने के निर्देश दिए. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने भी फोन कर उनसे उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार करने का अनुरोध किया. ऐसे में न चाहते हुए भारी मन से फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
नाराज दिखे चाणक्य
शपथ ग्रहण के दौरान भी देवेंद्र की बॉडी लैंग्वेज व चेहरे पर नाराजगी साफ नजर आ रही थी. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि मैंने अपने पार्टी नेतृत्व के आदेश को मानते हुए इस पद को स्वीकार किया है.नए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि वे उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ मिल कर महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे. हालांकि फडणवीस की नाराजगी को देखते हुए यह राह आसान नजर नहीं आ रही है.
Featured
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का निधन
जन्म : 2 दिसंबर 1937, निधन 23 फरवरी 2024
मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का निधन हो गया है। उन्होंने रात 3 बजे हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 86 वर्ष के थे। उन्हें गुरुवार को हार्ट अटैक के बाद हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि 21 फरवरी को वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि मनोहर जोशी को दिल का दौरा पड़ा था। जानकारी के अनुसार, मनोहर जोशी का पार्थिव शरीर माटुंगा रूपारेल कॉलेज के पास स्थित उनके निवास पर सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक आखिरी दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर दो बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सिविल इंजीनियर थे जोशी
2 दिसंबर 1937 को महाराष्ट्र के महाड में जन्मे जोशी ने मुंबई के प्रतिष्ठित वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (वीजेटीआई) से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया । जोशी का राजनीतिक सफर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल होने से शुरू हुआ और बाद में वह शिव सेना के सदस्य बने। 1980 के दशक में जोशी शिवसेना के भीतर एक प्रमुख नेता के रूप में उभरे।
बालासाहेब ठाकरे के थे खास
मनोहर जोशी हमेशा बालासाहेब ठाकरे के सबसे भरोसेमंद और करीबी नेताओं में से एक रहे हैं। यही वजह रही है कि उन्हें साल 1995 में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया गया। वह संसद सदस्य के रूप में भी चुने गए और 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे।
Featured
आम आदमी की कहानी है ‘व्हाट- ए- किस्मत’
1 मार्च को रिलीज होगी फिल्म
मुंबई. कॉमेडी फिल्म ‘व्हाट- ए- किस्मत’ 1 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के हीरो युद्धवीर और हीरोइन वैष्णवी ने महाराष्ट्र खबर24 के साथ खास बातचीत में बताया कि यह एक फन फिल्म है जो एक आम आदमी की जिंदगी से जुड़ी हुई है। यह साफ-सुथरी फिल्म है। इसे परिवार के साथ देखा जा सकता है।
‘चांदनी बार’ और ‘गौर हरी दास्तां’ जैसी फिल्मों के पटकथा लेखक और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मोहन आज़ाद इस फिल्म के निर्देशक हैं। सीहोर के वरिष्ठ समाज सेवी अखिलेश राय, लीसा राय और अंशय फिल्म के निर्माता हैं। फ़िल्म के मुख्य अभिनेता युद्धवीर दहिया, वैष्णवी पटवर्धन, कपिल शर्मा फेम श्रीकांत मस्की, आनंद मिश्रा, सीहोर की होनहार प्रतिभा रिया चौधरी, अभिषेक सक्सेना आदि हैं।
टीम सीहोर इतिहास रचने तैयार
फिल्म के प्रोडक्शन मैनेजर का कार्य और सहायक पटकथा लेखक की जिम्मेदारी सीहोर के शैलेन्द्र गोहिया ने संभाली है, जो मुंबई में कार्यरत हैं। इस फिल्म की संपूर्ण शूटिंग सीहोर में ही की गई है। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर विक्रांत भी सीहोर के ही हैं। फिल्म के कार्यकारी निदेशक शुजालपुर के अभिषेक सक्सेना हैं। यह फिल्म मध्यप्रदेश और विशेष रूप से सीहोर की फिल्म है। जिसमें सीहोर के प्रसिद्ध पर्यटक व धार्मिक स्थानों को भी दर्शाया गया है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ‘व्हाट-ए-किस्मत’ सफलता के नए झंडे गाड़ेगी और सीहोर के साथ मध्यप्रदेश का भी नाम रोशन करेगी।
maharashtra
सुरेंद्र पांडे ने भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की लिंक लॉन्च की
नागपुर. भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, महाराष्ट्र व्दारा किए जा रहे कामों को लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के शहर अध्यक्ष सुरेंद्र पांडे ने एक लिंक लॉन्च की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस लिंक के माध्यम से भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय पांडेय व्दारा विदर्भ और महाराष्ट्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी मिलेगी। यह लिंक उत्तरभारतीयों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ेगी। साथ ही राज्य में मोर्चा की दशा और दिशा भी तय करने में भी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि यह लिंक मोर्चा को आगे ले जाने में बड़ी भूमिका निभाएगी और संगठन को मजबूत बनाएगी।
Link : www.bjpubm.org
-
kaam ki baat12 months ago
LPG पर 1 साल और मिलेगी सब्सिडी
-
desh dunia12 months ago
बिल नहीं फाड़ते तो बच जाते!
-
maharashtra2 years ago
महाराष्ट्र में गर्मी का कहर, लू से 25 लोगों की हुई मौत, चंद्रपुर सबसे गर्म
-
Featured2 months ago
2024 MG Astor 9.98 लाख रुपए में हुई लॉन्च
-
blog2 years ago
सावधान/ व्हाट्सअप पर वीडियो कॉल की आड़ में न्यूड रिकॉर्डिंग !
-
maharashtra2 years ago
नांदेड़ में मिला तलवारों का जखीरा, 2 लोगों को गिरफ्तार किया
-
Featured1 month ago
सीहोर में बनी फिल्म ‘व्हाट-ए-किस्मत’ 1 मार्च को होगी रिलीज
-
maharashtra2 years ago
महाराष्ट्र में और सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, उध्दव सरकार ने घटाया वैट