एडीटर डेस्क.मुलायम की छोटी बहू ने बगावत कर दी। आखिर इसकी वजह क्या है? परिवार में चल रही खटपट। आखिर ये घर की लड़ाई क्यों आई बाहर। दरअसल मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना सिंह के परिवार में दाखिल होते ही मुलायम और अखिलेश के बीच दूरियां बहुत बढ़ गईं थीं। दोनों को करीब लाने की जिम्मेदारी अमरसिंह ने ली।
अमर ने कराया था समझौता
अमरसिंह ने डिप्लोमेसी के सहारे न केवल साधना सिंह को परिवार में जगह दिलाई बल्कि मुलायम और अखिलेश के मतभेदों को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इतना ही नहीं उन्होंने परिवार को एक करने के लिए समझौता भी कराया।
समझौते के मुताबिक दोनों बेटों के बीच प्रापर्टी का बराबर-बराबर बंटवारा होगा। लेकिन ये भी तय हुआ कि मुलायम की राजनीतिक विरासत के हकदार अखिलेश होंगे और साधना सिंह के बेटे प्रतीक कभी राजनीति में नहीं आएंगे। यही वजह है कि प्रतीक राजनीति से दूर रहते हैं। हमेशा यही कहते हैं कि मैं कभी राजनीति में नहीं आऊंगा। लेकिन अपर्णा महत्वाकांक्षी थीं। वह दूसरी बहू डिंपल की तरह पार्टी में कमांडिंग पोजीशन चाहतीं थीं।
ऐसे बिखरा यादव परिवार
अपर्णा की महत्वाकांक्षा को देखते हुए मुलायम ने उन्हें 2017 में पार्टी का टिकट भी दिया था। परंतु वे चुनाव हार गईं। लेकिन इस बार अखिलेश यादव ने परिवार के किसी भी सदस्य को टिकट न देने का फैसला किया था। जिसके कारण अपर्णा की बेचैनी बढ़ गई। कई मौकों पर उन्होंने पार्टी लाइन से अलग जाकर बयान भी दिए। सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान भी अपर्णा ने पार्टी लाइन से हटकर मोदी सरकार की तारीफ की थी।
ये भी पढ़ें : बहू की बगावत से बढ़ीं मुश्किलें
https://www.maharashtrakhabar24.com/2022/01/blog-post_19.html
तभी दोनों के बीच मतभेद साफ दिखने लगे थे। इसके बाद अपर्णा भाजपा के संपर्क में आईं। कई बार पीएम मोदी और सीएम योगी से मिलीं। बस यहीं से घर की लड़ाई ने दहलीज पार कर ली। बीजेपी के लिए ये राजनीतिक फायदे की बात थी। बस फिर क्या था…आज अपर्णा बीजेपी में शामिल हो गईं।
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अपर्णा यादव 2017 के विधानसभा चुनाव में जिस लखनऊ कैंट सीट से सपा के टिकट पर भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ चुनाव हार गईं थीं, क्या बीजेपी उन्हें फिर से लखनऊ कैंट सीट से ही चुनाव लड़ने का मौका देगी। क्योंकि इस बार रीता बहुगुणा जोशी ने अपने बेटे के लिए लखनऊ सीट से दावेदारी दी है।
—————————————————
भारत में आप कहीं भी रह रहे हों, महाराष्ट्र खबर 24 वेबसाइट पर आपको हर राज्य की हर छोटी–बड़ी खबर मिलेगी। बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। सियासी शतरंज की बिसात पर क्या चल रहा है खेल, देश की अर्थव्यवस्था का क्या है हाल, महाराष्ट्र और विदर्भ में कहां , क्या चल रहा है, क्या है सियासी दांव–पेंच, आपके गांव में सरकार क्या कर रही है नया, हर अपडेट आपको यहां मिलेगी। इसके अलावा पुस्तक समीक्षा,साहित्यिक लेख,टॉप स्टोरीज,एक्सक्लूसिव स्टोरीज राजनीति, खेल, चुनाव,बॉलीवुड खबरें। एक क्लिक पर हमेशा पाएं ताजा खबरें। तो फिर हर हलचल के लिए जुड़े रहिए महाराष्ट्र खबर 24 (https://www.maharashtrakhabar24.com/) के साथ।