पलायन में इंडियन्स आगे, विदेश में 1.20 करोड़ बसे

Spread with love

वेबडेस्क. नई दिल्ली. हर इंसान बेहतर जिंदगी जीने का सपना देखता है . इस सपने को पूरा करने के लिए वह जी तोड़ कोशिश करता है . एक रिपोर्ट के मुताबिक अच्छे जीवन के लिए दुनियाभर में इंडियन्स सबसे ज्यादा पलायन कर रहे हैं. इस साल करीब 8000 सुपर रिच इंडियन्स गोल्डन वीजा ( ईबी-5 वीजा ) लेकर स्थायी रूप से अमेरिका में बसने की तैयारी कर रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड माइग्रेशन रिपोर्ट के मुताबिक भारत से गए प्रवासियों की संख्या दुनियाभर में सबसे अधिक है. वर्ष 2021 तक 1.20 करोड़ भारतीय विदेश में स्थायी रूप से बस चुके हैं. उन्होंने भारत की नागरिकता छोड़ दी है. इतना ही नहीं चीन के 10 हजार करोड़पति भी इस साल अमेरिका में बसने के लिए आवेदन करेंगे और चीन की नागरिकता छोड़ देंगे.

ऐसे छोड़ी भारतीयता

A. 9 लाख लोगों ने 7 साल में छोड़ी भारतीय नागरिकता
B. 3.9 लाख भारतीयों ने पिछले 3 साल में छोड़ी देश की नागरिकता
C. 7000 सुपररिच इंडियंस ने  2019 में छोड़ी भारतीय नागरिकता
D. 23000 भारतीय करोड़पति 2014 से अब तक छोड़ चुके हैं भारतीय नागरिकता

 इन देशों से अमीरों का सबसे अधिक पलायन

देश                 एचएनआइ
चीन             10,000
भारत            8,000
हांगकांग     3,000
यूक्रेन          2,800
ब्राजील         2,500
( हेनली एंड पार्टनर्स के डेटा के मुताबिक)

विदेश में बसने में टॉप पर

देश               संख्या

भारत             1.20

मैक्सिको       1.11 

रूस               1.08

चीन              1.01

(  संख्या करोड़ में )

23,000 सुपर रिच इंडियन्स देश से निकले

गोल्डन वीजा यानी मोटे निवेश के बदले वीजा लेकर देश के 2 फीसदी यानी 7000 से अधिक धनकुबेर 2019 में विदेश जा बसे. वर्ष 2014 से अब तक 23,000 सुपर रिच इंडियन देश से पलायन कर गए हैं.









Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *