सीमेंट ब्लॉक ने ली ‘ईश्वर’ की जान!

Spread with love

 

आसिफाबाद  ( रमेश सोलंकी). कुमरम भीम आसिफाबाद जिला केंद्र की भाग्यनगर कॉलोनी में  राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण स्थल का सीमेंट ब्लॉक गिरने से ईश्वर (7) की मौत हो गई और एक अन्य लड़का घायल हो गया।  माना जा रहा है कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुई है।

 मिली जानकारी के मुताबिक किशोर नामक बालक राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण स्थल के निकट अपने दोस्तों के साथ  खेल रहा था तभी अचानक निर्माण स्थल से सीमेंट का ब्लॉक ईश्वर पर गिर पड़ा। जिसके कारण  उसके नीचे दबकर  ईश्वर की मौत हो गई।  बता दें कि आसिफाबाद से महाराष्ट्र की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य चल रहा है। 

समाचार लिखे जाने तक परिजन राजमार्ग पर शव के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे थे। घटनास्थल पर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के अधिकारी और आसिफाबाद जिला के कलेक्टर राहुल राज, एडिशनल कलेक्टर वरुण रेडी , आरडीओ दत्तु और पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Кракен Сайт Площадка