मशहूर अभिनेता रमेश देव नहीं रहे

Spread with love

मशहूर अभिनेता रमेश देव नहीं रहे

 मुंबई. हिन्दी और मराठी फिल्मों के मशहूर अभिनेता रमेश देव का बुधवार रात 8.30 बजे निधन हो गया। 3 दिन पहले ही उनका 93 वां जन्मदिन मनाया गया था। फैंस ने उनकी लंबी उम्र की कामना की थी। रमेश देव के बेटे अभिनय देव ने कहा कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वे कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती थे।

1962 में खलनायक के रूप में ‘आरती’ से हिन्दी फिल्मों में रमेश देव ने अपने कैरियर की शुरूआत की थी। इसके बाद ‘आनंद’, ‘कोरा कागज’, ‘आपकी कसम’ समेत 250 हिन्दी फिल्मों में काम किया था। रमेश ने मराठी फिल्मों और मराठी थियेटर में भी अहम योगदान दिया है। 

उन्हें 11वें पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (PIFF) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया था। उन्होंने वर्ष 2006 में एक मराठी धारावाहिक निवडुंग में भी काम किया था। रमेश देव के जाने से मराठी सिनेमा को काफी नुकसान हुआ है। उनकी पत्नी सीमा देव भी मशहूर कलाकार हैं। दो बेटे आजिंक्य और अभिनय हैं। 

अमरावती से है खास रिश्ता

रमेश देव का जन्म 30 जनवरी 1929 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ था। लेकिन उनकी पैतृक जड़ें जोधपुर से राजस्थान में हैं। उनके पिता कोल्हापुर के न्यायाधीश थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Кракен Сайт Площадка