desh dunia
पुलिस के डर से भागा , कर दी ये गलती…मौत
रमेश सोलंकी.आसिफाबाद . कहते हैं ना- बुरे काम का बुरा नतीजा। गलत काम करने वाला हमेशा डरा रहता है। डर के कारण उसे कुछ नहीं सूझता। ऐसे में उसे जान से भी हाथ धोना पड़ता है।
मृतक |
ऐसा ही एक हादसा यहां हुआ जब सड़क किनारे दोस्तों के साथ शराब पी रहा युवक अचानक पुलिस का सायरन सुनकर भागने लगा और अंधेरे में उसे कुआं नहीं दिखा, जिसके कारण वह कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक जम्मीकुंटा निवासी पोनुगंती वेणु एक निजी कॉलेज में लेक्चरर था। रविवार की रात वह हुजूराबाद रोड पर अभिराम बार के सामने सड़क किनारे दोस्तों के साथ शराब पी रहा था।
अचानक पुलिस का सायरन बजने लगा जिसे सुनते ही सभी भागने लगे। वेणु भी उनके साथ भागा पर अंधेरा और पुलिस के डर के कारण उसे कुआं नहीं दिखा। वह कुआं के अंदर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
बाद में दोस्तों ने उसका शव कुएं से निकाला। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियों को छोड़ गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वेणु की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
गांजा बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार
कुमरम भीम आसिफाबाद जिला केंद्र में तिरियानी मंडल में गांजा बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया।
रेबेना सीआई सतीश कुमार व तिरियानी एसआई पी रामाराव ने बताया कि तिरियानी अंचल के कोया तलंदी की कुनराम तनुंबई नामक महिला को गांजा बेचने का मामला दर्ज कर रिमांड पर लिया गया है।
स्थानीय तहसीलदार मस्कुर अली के अनुसार वह कोयातालंडी गांव गया और उसके घर की तलाशी करने पर उसके पास से गांजे के (कैनबिस के प्रत्येक पॉकेट वजन का लगभग 5 ग्राम) और एक अलग 50 ग्राम गांजे के पैकेट जब्त किए । उन्होंने कहा कि मामला जांच के लिए तिरुवनंतपुरम पुलिस को सौंप दिया गया।
desh dunia
PM मोदी ने द्वारका में लगाई आस्था की डुबकी
![](https://maharashtrakhabar24.com/wp-content/uploads/2024/02/ममममम.jpg)
श्री कृष्ण की द्वारिका नगरी के किए दर्शन
द्वारका. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के द्वारका में समुद्र में गहरे पानी के अंदर गए और भगवान श्रीकृष्ण की नगरी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि यह एक दिव्य अनुभव था। उन्होंने उस स्थान पर प्रार्थना की जहां जलमग्न द्वारका नगरी है। उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने मेरे सामने भारत की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक जड़ों के साथ एक दुर्लभ और गहरा संबंध प्रस्तुत किया।
Dwarka Darshan under the waters…where the spiritual and the historical converge, where every moment was a divine melody echoing Bhagwan Shri Krishna’s eternal presence. pic.twitter.com/2HPGgsWYsS
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2024
मोर पंख लेकर गए
पीएम मोदी अपने साथ भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करने के लिए समुद्र के अंदर मोर पंख लेकर गए थे। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘पानी में डूबी द्वारिका नगरी में प्रार्थना करना बहुत ही दिव्य अनुभव था। मुझे आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ। भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें’। इसके बाद उन्होंने ओखा को बेट द्वारका से जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु का लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।
desh dunia
19 साल से ‘लटका’ है पुल
![](https://maharashtrakhabar24.com/wp-content/uploads/2024/02/bridge-m.jpg)
सरकारें बदलीं पर, किस्मत नहीं बदली
बरसात में लोग जान हथेली पर रखकर नदी को पार करते हैं
आसिफाबाद. रमेश सोलंकी. कुमरम भीम आसिफाबाद मंडल में गुंडी के ग्राम में नदी पर पुल का निर्माण अधूरा होने के कारण ग्रामीणों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गुंडीवागु पुल का निर्माण 2005 में शुरू हुआ था। करीब 19 साल हो गए हैं लेकिन अभी तक पुल लटका हुआ है। ग्रामवासियों को आसिफाबाद जाने-आने के लिए नाव में बैठकर नदी पार करनी पड़ती है।
आसिफाबाद से गुंडी ग्राम जाने के लिए ग्रामीण ऑटो और बाइक नदी किनारे खड़ी करके तैरकर भी आना-जाना करते हैं। बारिश के मौसम मेंआसिफाबाद के कोमराम भीम प्रोजेक्ट के पानी का स्तर बढ़ने पर नदी में पानी का स्तर बढ़ जाता है। जिसके कारण ग्रामीणों को आसिफाबाद को आने के लिए और आसिफाबाद से गुंडी ग्राम को जाने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
नाव से आना – जाना पड़ता है
ग्राम वासियों को नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। नाव वाले ₹20 प्रति व्यक्ति से वसूलते हैं। हर साल न केवल गुंडी गांव के लोगों को बल्कि नंदुपा, चोरपल्ली, कनारगाम और अन्य गांवों के लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र और मरीज बहुत परेशान है। नदी के दोनों और ऑटो वाले सवारियों का इंतजार करते हुए दिखाई देते हैं। जो बाइक से गांव जाने वाले बाइक को नदी किनारे खड़ा करके नदी पार करके अपने गांव जाते हैं। उनको रात में यह डर सताता है कि उनकी बाइक चोरी न हो जाए।
चुनाव के बाद भूल जाते हैं नेता
ग्राम वासियों का कहना है कि चुनाव के समय में नेता पुल का निर्माण कार्य पूर्ण करने का वादा करके ग्राम वासियों से वोट मांगते हैं और चुनाव जीतने के बाद गायब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने सरकार से अनुरोध किया है कि पुल का निर्माण जल्दी करें।
desh dunia
अभी तक की बड़ी खबरें
![](https://maharashtrakhabar24.com/wp-content/uploads/2024/02/mkbr2-Copy.png)
विशेष बुलेटिन में आपका स्वागत है। अभी तक की टॉप 6 खबरें जो सुर्खियों में रहीं।
-
kaam ki baat1 year ago
LPG पर 1 साल और मिलेगी सब्सिडी
-
desh dunia1 year ago
बिल नहीं फाड़ते तो बच जाते!
-
Featured7 months ago
2024 MG Astor 9.98 लाख रुपए में हुई लॉन्च
-
nagpur samachar8 months ago
संघर्ष ही जीवन, बांटें सुख : डिडवानिया
-
maharashtra2 years ago
महाराष्ट्र में गर्मी का कहर, लू से 25 लोगों की हुई मौत, चंद्रपुर सबसे गर्म
-
Featured6 months ago
सीहोर में बनी फिल्म ‘व्हाट-ए-किस्मत’ 1 मार्च को होगी रिलीज
-
blog2 years ago
सावधान/ व्हाट्सअप पर वीडियो कॉल की आड़ में न्यूड रिकॉर्डिंग !
-
desh dunia7 months ago
राम मंदिर में लगे सोने के गेट की पहली तस्वीर देखी आपने?