Featured
विनफास्ट की इलेक्ट्रिक एसयूवी VF 6 और VF 7 अनवील
ग्लोबल एक्सपो 2025 : 6 सीटर फ्लाइंग टैक्सी और सोलर कार भी पेश होगी
Webdesk, maharashtrakhabar24.com
विनफास्ट ने इलेक्ट्रिक एसयूवी VF 6 और VF 7 अनवील कर दी है। दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी में एयरप्लेन इन्सपायर्ड डिजाइन है और इसमें कॉकपिट जैसा केबिन होता है। इसमें एज-टू-एज मूनरूफ भी मिलता है।
VinFast VF 7 (PRNewsfoto/VinFast Automotive)
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का शनिवार को दूसरा दिन है। दिन की शुरुआत वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी विनफास्ट से हुई। कंपनी भारतीय बाजार में एंट्री कर रही है। वियतनाम की कंपनी अभी तीन महाद्वीपों के 12 देशों में काम कर रही है।आज 6 सीटर फ्लाइंग टैक्सी भी पेश होने वाली है, जिसे सरला एविएशन ने बनाया है। वहीं, पहली सोलर कार ईवा भी पेश की जाएगी। इसके अलावा हुंडई मोटर इंडिया, बीवाईडी, BMW इंडिया, बजाज ऑटो जैसे ब्रांड अपनी गाड़ियां शोकेस करने वाले हैं।