nagpur samachar

संघर्ष ही जीवन, बांटें सुख : डिडवानिया

Published

on

नागपुर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स का दीपावली मिलन  संपन्न

नागपुर. व्यवसायी  कैलाश डिडवानिया  का मानना है कि संघर्ष ही जीवन है और हमें  ख़ुशी से सुख बांटना चाहिए।चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के तत्वावधान में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में बोलते हुए उन्होंने आगे कहा कि व्यापार में अब चुनौतियां बढ़ गईं हैं।

सफलता का फार्मूला

इस दौरान आतिथ्य संबोधन में मुंबई से आये  अतिथि डिडवानिया ने सरकार को दिए जाने वाले टैक्स, व्यापार में बढ़ते संघर्ष और चुनौतियों  के बारे में भी बताया। डिडवानिया ने कहा कि कड़ा संघर्ष, ईमानदारी, मेहनत, और लगन  सफलता के सूत्र  हैं। उन्होंने विठोबा उद्योग के संचालक सुदर्शन शेंडे, पंकज अग्रवाल,नलिनी अग्रवाल,रितेश मोदी के व्यापार में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। डिडवानिया ने आगे कहा कि सफल व्यापारियों की देशवासियों,जनता की सेवा से व्यक्तिगत रूप से वे गौरवान्वित हुए हैं। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि जनता को तन, मन से तो मदद सभी करते है, लेकिन धन से भी आज जरूरतमंद को मदद करने की निरंतर आवश्यकता है।उन्होंने सुख बांटते हुए व्यापारिक गतिविधियों को अंजाम देने का संकल्प दोहराया। डिडवानिया ने वर्ष 1963 से किये जा रहे संघर्ष और व्यापार क्षेत्र में किये जा रहे योगदान, 3000 कामगारों द्वारा दिए दिए गए योगदान, कोरोनाकाल के दौरान आईं चुनौतियों का भी जिक्र  किया।

3 सफल उद्योगपतियों का सत्कार

इस अवसर पर महाराजबाग लॉन्स में आयोजित कार्यक्रम में  उद्योग जगत के तीन सफल उद्योगपतियों का  शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह देकर सत्कार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैंबर के अध्यक्ष गोविंद पसारी ने की। दीपावली मिलन पर आये व्यापारियों, पत्रकारों को दीपावली की बधाई देते हुए उन्होंने अपने संबोधन में व्यापारियों को ऑनलाइन के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए व्यापार को आगे बढ़ाने को कहा। कार्यक्रम के पूर्वार्ध में दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर मंच पर निवर्तमान अध्यक्ष चार्टेड अकाउंटेंट कैलाश जोगाणी,सचिव तरुण आनंद निर्बान, कोषाध्यक्ष वेणुगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, प्रमुख अतिथि कैलाश डिडवानिया, उद्योगपति सुदर्शन शेंडे, सीए पंकज अग्रवाल, आलिशान के संचालक रितेश मोदी सहित गणमान्य उपस्थित थे।  इस दौरान  मंच पर उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह देकर सत्कार किया गया।

व्यापारियों ने बांटे अपने अनुभव

आलिशान के संचालक रितेश मोदी ने अपनी संघर्ष पूर्ण व्यापारिक जीवन की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने मात्र 14 वर्ष की आयु से व्यापार शुरू किया और  पिताजी के कार्य को आगे बढ़ाया।रितेश मोदी ने कहा कि व्यापारी सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स देता है इसिलिए उसको अच्छी सुविधाएं मिलनी चाहिये।

विठोबा के संचालक सुदर्शन शेंडे ने अपने संस्थान की प्रगति और उत्पादों की सफलता की महत्वपूर्ण जानकारी  दी। सीए पंकज अग्रवाल ने  पत्नी नलिनी के व्यापार में दिए गए योगदान की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।पंकज अग्रवाल के देश- विदेश में किये जा रहे व्यापार और युवाओं को दिए जा रहे रोजगार के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

निवर्तमान अध्यक्ष कैलाश जोगानी के द्वारा वर्तमान में प्लास्टिक से होने वाले विनाश, प्रदूषण, अतिक्रमण, अतिवृष्टि, नुकसान के बारे में जानकारी दी । जोगानी ने कहा कि जमीन के भाव भी बढ़ रहे है ,देश में वाहनों की संख्या जनसंख्या के हिसाब से बढ़ रही है।नागपुर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव तरुण निर्बान ने भी नागपुर के व्यापारियों द्वारा दिए गए योगदान के सराहना की।

सफल रहा कार्यक्रम

कार्यक्रम में दीपेन अग्रवाल , पुरुषोत्तम ठाकरे, पूर्व अध्यक्ष विष्णु पचेरीवाला, महेंद्र कटारिया, भगिरथ मुरारका, गिरीश लीलड़िया, नाथाभाई पटेल, हितेश कोहली, राजेश अग्रवाल, किशोर धराशिवकर, संजय मोढ़ सराफ, रवि अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, पूर्व नगरसेवक सुनिल हिरणवार, सचिन पुनियानी, नाथाभाई पटेल, रविन्द्र चांडक, संदिप खेमका, रामकृश्ण गुप्ता, फारूख अकबानी, गोपाल अग्रवाल, गोपाल भाटीया, योगेष बंग, दिनेष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सरिता विवेक मुरारका, वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक भास्कर के निवासी संपादक आनन्द निर्बान, स्टील हार्डवेयर, इलेक्ट्रिकल, जनरल मर्चेंट, किराना, मिर्च, हलवाई, कपडा व्यापारी, ऑटोमोबाइल क्षेत्र के व्यापारी और सीए सहित गणमान्य उपस्थित थे।कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारी प्रदीप जाजू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जयसवाल, वसंत पालीवाल, विवेक मुरारका लक्ष्मीकांत अग्रवाल, प्रशांत जग्यासी, प्रोमोद अग्रवाल, कोशाध्यक्ष वेणुगोपाल अग्रवाल, निखिल काकानी, करण झमनानी, रमेश रन्दड, श्रीगोपल सारडा, कमल पसारी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन विवेक मुरारका तथा नेहा जयस्वाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन लक्ष्मीकांत अग्रवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version