maharashtra

महाराष्ट्र में गर्मी का कहर, लू से 25 लोगों की हुई मौत, चंद्रपुर सबसे गर्म

Published

on

वेब डेस्क . मुंबई/नागपुर. महाराष्ट्र में गर्मी कहर बरपा रही है। पिछले 2 महीनों में राज्य में लू लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। सिर्फ नागपुर में ही 11 लोगों की जान चली गई। राज्य में हीट स्ट्रोक से इतनी मौतें पिछले 6 सालों में कभी नहीं हुईं। बता दें कि अप्रैल में विदर्भ के चंद्रपुर का नाम दुनिया के 5 वें सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज किया गया। चंद्रपुर का तापमान 46.6 तक चला गया था।

नागपुर में ही 11 लोगों की मौत

पिछले 2 माह में लू से जो 25 मौतें हुईं हैं उनमें से 15 मौत विदर्भ में हुईं हैं। अकेले नागपुर में 11 मौत दर्ज की गई है। 3 मौत अकोला और 1 मौत अमरावती में हुई है। हीट स्ट्रोक के जो 374 केस सामने आएं हैं उनमें से 295 केस सिर्फ नागपुर विभाग ने दर्ज किए हैं। विदर्भ के अलावा मराठवाड़ा में लू से 5 लोगों की मौत हुई है। इनमें से जालना में 2 हिंगोली, औरंगाबाद-1, उस्मानाबाद-1, परभणी में 1 मौतें हुईं हैं। इसके अलावा जलगांव में 4 मौत हुई हैं।  

विदर्भ में बरस रही आग….

चंद्रपुर 46.0

गोंदिया 44.8

वर्धा 44.8

नागपुर 44.2

अकोला 44.2

यवतमाल 43.7

अमरावती 41.6

अभी लू से राहत नहीं

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार विदर्भ में अगले पांच दिनों में कहीं- कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश भी हो सकती है।गरज के साथ छींटे पड़ने का भी अनुमान है। लेकिन अंचल में अभी लू से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। अगले पांच दिनों के लिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान 44.0 से 46.0 रहने का अनुमान है।

मौसम ने ली करवट

मौसम विभाग के अनुसार अब दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित देश के ज्यादातर हिस्सों से लू का दौर खत्म हो गया है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान और विदर्भ में अभी लू चलेगी।पश्चिमी विक्षोभ के कारण हम उत्तर-पश्चिमी भारत के लिए येलो अलर्ट जारी कर रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार 3 मई को बारिश होने के आसार हैं। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब  में मंगलवार को तेज हवा के साथ ही बारिश होने की संभावना  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version