desh dunia

वंदे भारत ट्रेन सिर्फ 5 घंटे में पहुंची अहमदाबाद से मुंबई

Published

on

52 सेकंड में 0-100 km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी

नई दिल्ली. देश की पहली सेमी हाई स्पीड और नई वंदे भारत ट्रेन ने टेस्ट रन के दौरान 52 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी और सिर्फ 5 घंटे में अहमदाबाद से मुंबई पहुंच गई। स्पीड के मामले में इसने बुलेट ट्रेनों को पीछे छोड़ दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी।वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का तीसरी टेस्टिंग हुई. इसने 52 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी, जबकि बुलेट ट्रेन इस रफ्तार को हासिल करने में 54. 6 सेकंड का टाइम लेती है. नई ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि पुरानी वंदे भारत ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है.

ये हैं ट्रेन की खासियतें


1. फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम है, जो 99% कीटाणुओं और वायरस को मार सकती है।

 2. ट्रेन में एसी, टीवी, ऑटेमैटिक दरवाजे, हाइक्लास पेंट्री और वॉशरूम है।

 3. वंदे भारत पूरी तरह से मेड इन इंडिया है।
4. ट्रेन में सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन है, यानी अलग से इंजन लगा हुआ नहीं होता।

5. एग्जीक्यूटिव कोच की सीटें 180 डिग्री तक घूम सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version