VIDHARBH

विदर्भ में लुढ़का पारा

Published

on

विदर्भ में लुढ़का पारा

नागपुर, डिजिटल डेस्क. विदर्भ में चल रही सर्द हवाओं के कारण रात एवं दिन के तापमान में अचानक तेजी से गिरावट दर्ज हुई है। जिसके चलते सोमवार को गोंदिया का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। जबकि दोपहर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। गोंदिया के बाद वाशिम का  न्यूनतम तापमान 12.7 डिसे.और नागपुर का 12.8 डिग्री दर्ज किया गया है। विदर्भ के सभी जिलों में तापमान लुढ़का है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में भी कुछ गिरावट होने की संभावना है। अंचल के कई शहरों में  आसमान में बादल छाए रहने के कारण सुबह के समय सड़कों पर कोहरा नजर आने लगा है।

कहां, कितनी ठंड

शहर      न्यूनतम तापमान

गोंदिया    12.5

वाशिम    12.7

नागपुर    12.8

यवतमाल  13.0

चंद्रपुर     13.0

वर्धा      13.6

बुलढाणा   14.0

अमरावती  14.9

अकोला    15.3

और गिर सकता है पारा

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में विदर्भ इलाके में ठंड और धुंध अधिक बढ़ सकती है। सुबह और शाम के समय ठंड की तीव्रता अधिक हो रही है। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लोगों ने स्वेटर, मफलर और शॉल निकाल लिए हैं।

पचमढ़ी 6.4 डिसे.

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार सुबह कड़ाके की ठंड रही। प्रदेश में सबसे सर्द पचमढ़ी की रहा।यहां पारा 6.4 डिग्री पहुंच गया। यह इस सीजन में सबसे कम है।

तमिलनाडु में बाढ़

हिंद महासागर के पास तमिलनाडु के तटीय इलाके केप कोमिरन पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से दक्षिणी जिलों में पिछले दो दिनों से तेज बारिश हो रही है। नदियां और झीलें ओवरफ्लो हैं। दो झीलें फूट गईं। एनडीआरएफ के 250 जवानों को तैनात किया गया है। तमिलनाडु सरकार ने सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी। बैंकों को भी बंद करने का आदेश दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version