nagpur samachar

विश्वशांति के लिए रूद्र पाठ

Published

on

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव-23

नागपुर. महोत्सव के चौथे दिन सोमवार की सुबह विश्व शांति के लिए श्री रूद्र का पाठ किया गया। श्रीरुद्र के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी, सामाजिक कार्यकर्ता कंचनताई गडकरी, चेतना टांक, महोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रो. अनिल सोले, ऋतुजा गड़करी ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्री शंकर की छवि पर माल्यापर्ण किया। वि.सं. देवेश्वर अरविकर गुरुजी के नेतृत्व में अद्वैत अरविकर, शैलेश राजवाड़े, चिन्मय सालस्कर और सौरभ जोशी ने श्रीरुद्र का पाठ शुरु किया। प्रारंभ में उन्होंने शांति मंत्र का जाप किया और विश्व शांति का संकल्प लिया। इसके बाद उन्होंने ‘ओम नमो भगवते रुद्राय’ मंत्र का जाप करना शुरू कर दिया।

 ‘क्रांति नायक’ का मंचन

संत तुकडोजी महाराज के जीवन पर आधारित नाटक ‘क्रांति नायक’ का भी मंचन किया गया। इस अवसर पर  केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, डा. बाबासाहेब आम्बेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद येवले, गुरुदेव सेवा मंडल अध्यक्ष अशोक येवले, पूर्व महापौर कल्पना पांडे, मेघे ग्रुप की आभा मेघे आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन से हुई।कुल 70 कलाकारों वाले इस भव्य नाटक के लेखक पुरूषोत्तम मिराशी थे और विलास कुबड़े ने इसका निर्माण और निर्देशन किया था।

  नई पीढ़ी तक पहुंचे विचार

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने श्री गुरुदेव सेवा मंडल, नागपुर द्वारा बनाई गई वेबसाइट ‘राष्ट्रसंत तुकडोजी.कॉम’ का शुभारंभ करते हुए कहा कि राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज ने बहुत ही सरल शब्दों में समाज सुधार, समाज कल्याण और समाज को समृद्ध बनाने का मार्ग दिखाया। छोटी-छोटी संरचनाओं से उन्होंने प्रबोधन, प्रशिक्षण और संस्कार का कार्य किया। केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जताई कि वेबसाइट उनकी देशभक्ति, विचार और सामाजिक सुधार को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version