Sports

रमेश और बहन वैशाली ने रच डाला इतिहास

Published

on

ग्रैंडमास्टर बनने वाली पहली भाई-बहन की जोड़ी बनी

नई दिल्ली. वैशाली प्रज्ञानानंदा  एलोब्रेगेट ओपन 2023 के दौरान 2500 रेटिंग को पार करके भारत की तीसरी महिला ग्रैंडमास्टर बन गई हैं। इस उपलब्धि के साथ, वैशाली और उनके छोटे भाई रमेश प्रज्ञानानंदा शतरंज इतिहास में पहली ग्रैंडमास्टर भाई-बहन की जोड़ी बन गई हैं।वैशाली 15 साल की उम्र में वुमन इंटरनेशनल मास्टर, 17 साल की उम्र में वुमन ग्रैंडमास्टर और 20 साल की उम्र में इंटरनेशनल मास्टर बनी। बता दें कि 12 साल बाद भारत को नई महिला ग्रैंडमास्टर मिल गई है। इससे पहले आंध्र प्रदेश की कोनेरू हंपी और हरिका द्रोणवल्ली ने यह टाइटल अपने नाम किया था। वैशाली भारत की तीसरी महिला ग्रैंडमास्टर बन गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version