Featured

विदर्भ में नागपुर सबसे ठंडा

Published

on

24 घंटे में 6 डिसे लुढ़का पारा

नागपुर. स्मार्टसिटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूरे विदर्भ में सबसे ठंडे शहरों में नागपुर पहले स्थान पर है जबकि यवतमाल दूसरे स्थान पर है ।नागपुर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 6.0 डिसे लुढ़का है।बता दें बुधवार को नागपुर का न्यूनतम तापमान 14.2 डिसे था।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 2 दिनों में पारा और लुढ़क सकता है जिससे ठंड और बढ़ेगी। गुरुवार को गोंदिया में न्यूनतम तापमान 9.3 डिसे, अकोला में 9.5 डिसे दर्ज किया गया है। विदर्भ के सभी शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

 

 कहां, कितनी ठंड

शहर      न्यूनतम तापमान

नागपुर              8.7

यवतमाल           9.0

गोंदिया             9.3

अकोला             9.5

वर्धा                 10.6

चंद्रपुर              11.0

वाशिम            10.0

बुलढाणा           10.0

अमरावती        12.0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version