Featured
ऑनर किलिंग : बहन नहीं मानी तो पहाड़ से धकेला
भाई ने दी थी प्रेमी से दूर रहने की हिदायत
क्रिकेट मैच कवर कर रहे ड्रोन में रिकॉर्ड हुआ वीडियो
Webdesk,maharashtrakhabar24.com
Nagpur, 8 jan
छत्रपति संभाजी नगर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। भाई ने बहन को प्रेमी से मिलने को मना करने पर जब बहन नहीं मानी तो भाई उसे घुमाने के बहाने पहाड़ पर ले गया और पहाड़ से धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक लड़के ने अपनी चचेरी बहन को 200 फीट ऊंची पहाड़ से धकेलकर मार डाला। इस पूरी घटना का वीडियो क्रिकेट मैच रिकॉर्ड कर रहे एक ड्रोन कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जिसकी मदद से आरोपी की पहचान हुई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, 17 साल की यह लड़की शाहगढ़ की रहने वाली थी और दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी।दबाव बनाने के बाद लड़की ने शाहगढ़ पुलिस में परिवार से अपनी जान को खतरे की शिकायत की थी।परिवार ने लड़की को संभाजीनगर में उसके चाचा के घर भेज दिया था। उसके चाचा का लड़का ही घुमाने के बहाने पहाड़ पर ले गया और वहां से धक्का दे दिया। इससे लड़की की मौत हो गई।
बहन को साथ लेकर जाता और अकेला लौटता दिखा
घटना का जो ड्रोन वीडियो सामने आया है, उसमें लाल टी-शर्ट पहने हुए एक लड़का, एक लड़की को पहाड़ी पर ले जाता नजर आ रहा है। इसके कुछ ही सेकंड में वह अकेला लौटता दिख रहा है। पुलिस ने जब आरोपी ऋषिकेश तानाजी को अरेस्ट किया, तब उसने वही लाल टी-शर्ट पहने हुए था।लड़की अपने चाचा के घर 8 दिन पहले ही रहने के लिए आई थी। इस बीच ऋषिकेश ने बहन को लड़के से दूर रहने की हिदायत दी थी। सोमवार को वह खावड़ा पहाड़ पर ले गया था।
खिलाड़ियों ने पुलिस को दी जानकारी
आरोपी ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। हालांकि घटना के समय वहां कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे उन्होंने पुलिस को इसकी खबर दे दी। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी पहले भी एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है।