Featured

अकोला में मिला ‘JN1’ का पहला मरीज

Published

on

नागपुर में भी मिले  कोरोना के 3 नए मरीज

वेब डेस्क .नागपुर. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना से 2 और लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में तीन महीने बाद कोरोना से कोई मौत हुई है। इसके अलावा कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। कोरोना केसों की संख्या बढ़कर अब 87 हो गई है।

वहीं 10 लोगों में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 की भी पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे से 5, अकोला और सिंधदुर्ग से 1-1 जेएन.1 के मरीज मिले हैं। इसमें 8 पुरुष, 1 महिला और 9 साल का एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। पुणे के जिस मरीज में जेएन.1 की पुष्टि हुई है वो हाल ही में अमेरिका की यात्रा पर गया था।

नागपुर में 5 एक्टिव मरीज

उपराजधानी में बुधवार को तीन नये कोरोना मरीज पाये गये। यहां एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या अब 5 हो गई है। इससे पहले शहर में एक 81 साल के बुजुर्ग और एक 60 साल की महिला में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी।

इधर शिंदे सरकार ने राज्य में कोविड-19 पर एक टास्क फोर्स का पुनर्गठन किया है। 7 सदस्यीय इस टास्क फोर्स  का नेतृत्व पूर्व आईसीएमआर प्रमुख डॉ. रमन गंगाखेडकर करेंगे।

सबसे ज्यादा पुणे में

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि नए मामलों में से, सबसे अधिक 39 पुणे सर्कल से, इसके बाद मुंबई सर्कल (36), नागपुर और कोल्हापुर सर्कल (4 प्रत्येक) और लातूर और छत्रपति संभाजीनगर सर्कल (2 प्रत्येक) से रिपोर्ट की गई.

 

 

साल 2020 में कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से महाराष्ट्र में कुल 81,72,287 मामले और 148,566 मौतें दर्ज की गई हैं, जो देश में सबसे अधिक हैं.

JN.1 के  कितने मरीज?

देश में कोरोना के JN.1 वेरिएंट के 40 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ इस स्वरूप से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में 36, कर्नाटक में 34, गोवा में 14, केरल में 6, राजस्थान और तमिलनाडु में 4-4 और तेलंगाना में 2 मामले सामने आए। ज्यादातर मरीज फिलहाल घर में क्वारेंटाइन में हैं।

अब तक 136 की मौत

महाराष्ट्र में 1 जनवरी, 2023 से अब तक कोविड से 136 मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें 60 साल से अधिक उम्र के 71 प्रतिशत से अधिक, बहुसंख्यक (84 प्रतिशत) अन्‍य बीमारियों के साथ और बाकी बिना किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के शामिल हैं। इस समय राज्य में कोविड से मृत्युदर 1.81 प्रतिशत है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version