maharashtra

श्रेया ने बांधा समां

Published

on

नागपुर. खासदार सांस्‍कृतिक महोत्सव – 2023 के दूसरे दिन शनिवार को जानी-मानी गायिका श्रेया घोषाल ने अपने गानों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बैद्यनाथ  समूह के प्रमुख सुरेश शर्मा, होटल अशोका के संजय गुप्ता, ‘नवभारत’ के निदेशक वैभव माहेश्वरी, विंग कमांडर रत्नाकर सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद श्रेया ने ‘नजर जो तेरी लागी’ गाने से शुरूआत की। फिर उन्होंने ‘कहते हैं ये दीवानी मस्तानी हो गई’ गाना पेश किया। श्रेया ने ‘बाहरा-बाहारा’ और ‘तुम क्या मिले’ गाने से रंग जमा दिया। राब्ता, घर मोरे परदेसिया जैसे गानों ने फैन्स को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

श्रेया और अन्य सभी म्यूजिशनों को नितिन जी गडकरी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन बाल कुलकर्णी ने किया। महोत्सव की सफलता के लिए खासदार सांस्‍कृतिक महोत्सव आयोजन समिती के अध्‍यक्ष प्रा. अनिल सोले, उपाध्यक्ष प्रा. मधुप पांडे, डॉ. गौरीशंकर पाराशर, अशोक मानकर, दिलीप जाधव, सचिव जयप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रा. राजेश बागडी, सदस्य बाळासाहेब कुलकर्णी, हाजी अब्‍दुल कदीर, सारंग गडकरी, अविनाश घुशे, संदीप गवई, संजय गुळकरी, रेणुका देशकर,गुड्डू त्रिवेदी, किशोर पाटील, चेतन कायरकर, आशिष वांदिले, भोलानाथ सहारे, अॅड. नितीन तेलगोटे, मनिषा काशीकर  ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा दें

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि सभी कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों का उत्साह देखते ही बनता है।उन्होंने कहा कि  यह पहल सफल हो रही है। इस महोत्सव का उद्देश्य नागपुर में उभरते कलाकारों को बढ़ावा देना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस महोत्सव में सभी भाषाओं और संस्कृतियों का समावेश है।

 आज के कार्यक्रम

शाम 6.00 बजे: किशोर हम्पीहोली  के ‘गंगा-यमुना’ नृत्य की प्रस्तुति .

6.30 बजे : भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह का ‘लाइव इन कॉन्सर्ट’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version