Featured

सावधान ! मुसीबत न बन जाए नया साल

Published

on

महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा है कोरोना, 37 नए मरीज मिले

नागपुर. नए साल के आने से पहले राज्य में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।मंगलवार को राज्य में 37 नए मरीज मिले हैं, जिनमें मुंबई के 19 मरीज शामिल हैं। इसी तरह एक्टिव मरीजों की संख्या 168 से बढ़कर 194 हो गई है। अब प्रदेश में मरीजों की संख्या 81 लाख 72 हजार 200 हो गई है। राज्य में जेएन.1 के 10 और एक्सबीबी.1.16 के 1972 मरीज पाए गए हैं।

मुंबई में सबसे ज्यादा मरीज

सोमवार को जहां राज्य में 28 नए मरीज मिले थे, वहीं मंगलवार को 37 नए मरीज मिले। इसमें मुंबई में सबसे ज्यादा 19, पुणे में 6, हिंगोली में 3, रायगढ़ और नवी मुंबई में 2-2, ठाणे , जलगांव, कोल्हापुर , नांदेड़, नागपुर  में एक-एक कोरोना मरीज मिले हैं।

एक्टिव पेशेंट बढ़े

मंगलवार को राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 194 हो गयी। इसमें मुंबई में 88, ठाणे में 30, पुणे में 28, रायगढ़ में 19, सांगली में 8, कोल्हापुर में 4, छत्रपति संभाजी नगर, बीड़-हिंगोली में 3-3, सातारा, नागपुर में 2-2, सिंधुदुर्ग, जलगांव, नांदेड़ और अमरावती में 1-1 मरीज शामिल हैं।

राज्य का हाल

कुल मरीज : 81 लाख 72 हजार 200.

ठीक होने की दर : 98.18 फीसदी

मृत्यु दर : 1.81 फीसदी

जेएन.1के,एक्सबीबी.1.16 : 1,972 मरीज.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version