blog

5 दिन बाद सूर्य की तरह चमकेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत

Published

on

पं. श्याम शास्त्री. ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। 5 दिन बाद सितंबर माह का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 17 सितंबर 2022 को सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा इन 4 राशियों का हाल-

मेष- इस राशि वालों के सभी कार्य पूर्ण होंगे। जिन कार्यों को पूरा करने में बाधा आ रही थी, उसमें भी अब सफलता मिलेगी. सेहत में सुधार होगा। कैरियर में बदलाव भी होगा।

कर्क- आपकी स्वास्थ्य संबंधित सभी परेशानियां दूर होंगी। वो जातक जो लंबे लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान थे, उन्हें राहत मिल सकती है।

तुला- विदेश यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। वो जातक जो विदेश जाने इच्छुक थे और लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, सूर्य देव उन्हें जल्दी ही कोई खुशखबरी दे सकते हैं।

वृश्चिक- आर्थिक जीवन में भी आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और आप एक से अधिक माध्यमों से आमदनी करने में सफल रहेंगे। आप इस धन  के चलते कई उपलब्धियां हासिल करेंगे। शांति का वातावरण मानसिक सुख देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version