desh dunia

14 साल के लड़के ने दिए 2 साल में 20 अंडे!

Published

on

जकार्ता . इंसान  अंडा देता है ये पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे.  लेकिन यह अनोखी घटना इंडोनेशिया में हुई है जहां एक लड़के ने अचानक अंडे देना शुरू कर दिया.  14 साल के इंडोनेशियाई लड़के अकमल का दावा है कि वह मुर्गी की तरह अंडे देता है।  इसके चलते उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।  अकमल की अंडे देने की क्षमता से डॉक्टर भी हैरान थे। इसके पीछे का कारण भी डॉक्टरों की समझ से परे है ।

डॉक्टर्स भी हैरान

इंडोनेशिया की अकमल ने अचानक पहली बार अंडे दिए ।  इसके बाद उसने दो साल में करीब 20 अंडे दिए।  अकमल को अंडे देता देख अकमल के परिवार वाले भी हैरान रह गए और बच्चे को अस्पताल ले गए। डॉक्टरों की निगरानी में अकमल ने अस्पताल में दो  अंडे  दिए.  डॉक्टर भी असमंजस में थे .  बच्चे के पूरे शरीर का एक्स-रे करने वाले डॉक्टरों ने निष्कर्ष निकाला कि बच्चे के शरीर में अंडे हैं।  लेकिन डॉक्टर भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं कि आखिर ये अंडे आए कहां से? जब डॉक्टर ने इस अंडे की जांच की तो यह इंसान के शरीर में मुर्गी का अंडा निकला।  लेकिन, इंसानों में प्राकृतिक रूप से अंडे देने की क्षमता नहीं होती है।  तो सवाल ये है कि ये अंडे अकमल के शरीर में कैसे पहुंचे?  मानव शरीर में अंडे का बनना असंभव है।  यह लड़का 2016 से अंडे दे रहा है। इसने डॉक्टर के सामने 2 अंडे देकर सभी को चौंका दिया। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोग तरह-तरह से प्रतिक्रिया देने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version