nagpur samachar
नागपुर में क्रिप्टोकरेंसी का खेल/2 हजार लोगों से 40 करोड़ की ठगी 11 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में 40 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी करते हुए 2 हजार से ज्यादा निवेशकों को इसमें निशाना बनाया गया। इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
नागपुर . दुनिया की सबसे मूल्यवान क्रिप्टोकरेंसी के बढ़ते इस्तेमाल के साथ इससे जुड़े अपराध भी बढ़ने लगे हैं। क्रिप्टोकरेंसी के बारे में सही जानकारी न होने के कारण लोग आसानी से ठगी के शिकार हो जाते हैं।
महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां 40 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी करते हुए 2 हजार से ज्यादा निवेशकों को इसमें निशाना बनाया गया। इस मामले में सात और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 11 हो गई है।
क्या है मामला
पुलिस के मुताबिक आरोपी निशिद वासनिक अपनी शानदार लाइफस्टाइल दिखाकर निवेशकों को लुभाता था।उन्हें एक कंपनी में निवेश करने के लिए कहता था।उसने 2017 और 2021 के बीच धोखाधड़ी से अपने खातों में पैसे ट्रांसफर किए। साथ ही निशिद निवेश के मूल्य में लगातार वृद्धि दिखाने के लिए फर्म की वेबसाइट में हेरफेर करता था।
निशिद ने मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में क्रिप्टोकरेंसी निवेश पर एक सेमिनार भी आयोजित किया था। परंतु जब उसे यह समझ आ गया कि निवेशकों को उसकी धोखाधड़ी की भनक लग गई है तो वह छिप गया। पुलिस ने उसे पुणे के लोनावला से गिरफ्तार कर लिया।
यशोधरा नगर पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को और सात लोगों को हिरासत में ले लिया। सोमवार को फिर 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी 11 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी, महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आप कहीं भी रह रहे हों maharashtrakhabar24 और khabarsabtak24.com वेबसाइट पर आपको हर राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। सियासी शतरंज की बिसात पर क्या चल रहा है खेल, देश की अर्थव्यवस्था का क्या है हाल, कहां , क्या चल रहा है, क्या है सियासी दांव-पेंच, आपके गांव में सरकार क्या कर रही है नया, हर अपडेट आपको यहां मिलेगी। इसके अलावा पुस्तक समीक्षा,साहित्यिक लेख,टॉप स्टोरीज,एक्सक्लूसिव स्टोरीज राजनीति, खेल, चुनाव,बॉलीवुड खबरें। एक क्लिक पर हमेशा पाएं ताजा खबरें। हर हलचल के लिए जुड़े रहिए खबर सबतक 24 और महाराष्ट्र खबर (www. khabarsabtak24.com और maharashtrakhabar24) के साथ।