नागपुर. लगातार बारिश से परेशान नागपुरियन्स के लिए गुड न्यूज है। अब शहर में ठंड ने दस्तक दे दी है। तापमान में भी गिरावट शुरू हो गई है। शनिवार को सिटी का न्यूनतम तापमान गिरकर 19.9 डिसे पर आ गया जो शुक्रवार को 22.3 डिसे था। शनिवार को न्यूनतम तापमान औसत से 0.4 डिग्री कम रहा.

वहीं अधिकतम तापमान 31.9 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 1.4 डिग्री कम रहा. शनिवार को बादल भी नहीं बरसे। दोपहर को धूप के कारण उमस महसूस हुई लेकिन शाम होते ही ठंडकता लौट आई। विभाग ने आगामी 2 दिन यानी 16 व 17 अक्टूबर को सिटी में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। उसके बाद तीन दिन यानी 21 अक्टूबर तक आंशिक बदली वाला मौसम होगा।