खास बातें
- 24 घंटे में मिले 60 से ज्यादा नए केस
- डेल्टा के भी 362 नए मरीज
मुंबई. महाराष्ट्र में फिर ओमिक्रोन केसेस इन इंडिया का खतरा मंडराने लगा है। अगर स्वास्थ्य विभाग की मानें तो रविवार को राज्य में ओमीक्रॉन के 60 से अधिक नए केस मिले हैं। ये सभी मरीज पुणे महानगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत मिले हैं।
जबकि डेल्टा के 362 नए मामले भी सामने आए हैं। वहीं मुंबई में रविवार को कोरोना से 1 मरीज की मौत हो गई और 46 नए मामले सामने आए।
रिकवरी रेट 98.08%
रविवार को स्वास्थ्य विभाग व्दारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में ओमीक्रॉन के 64 नए केस मिले हैं। वहीं रविवार को राज्य में महामारी से 3 लोगों की मौत हुई है।
इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,68,813 हो गई है। राज्य में रविवार को रिकवरी रेट 98.08% और डेथ रेट 1.82% दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि शनिवार को राज्य में एक दिन में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा केस (454) नागपुर में मिले थे।
maharashtrakhabar24 व khabarsabtak24 पर आपको हर राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। सियासी शतरंज की बिसात पर क्या चल रहा है खेल, देश की अर्थव्यवस्था का क्या है हाल, कहां , क्या चल रहा है, क्या है सियासी दांव-पेंच, आपके गांव में सरकार क्या कर रही है नया, हर अपडेट आपको यहां मिलेगी। इसके अलावा टॉप स्टोरीज,एक्सक्लूसिव स्टोरीज राजनीति, खेल, चुनाव,बॉलीवुड खबरें। एक क्लिक पर हमेशा पाएं ताजा खबरें। maharashtrakhabar24 यू-टयूब चैनल पर देखें ‘खास खबर’। महत्वपूर्ण खबरों के विश्लेषण का विशेष कार्यक्रम।