विदर्भवादियों ने जलाया नागपुर पैक्ट
वेब डेस्क.अमरावती. स्वतंत्र विदर्भ राज्य देने की मांग को लेकर बुधवार को समूचे विदर्भ में विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के पदाधिकारियों ने नागपुर पैक्ट को जलाकर केंद्र व राज्य सरकार का विरोध किया। आंदोलनकर्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा नागपुर करार पर अमल नहीं किया जा रहा है।
समझें पूरा मामला
दरअसल पिछले कई वर्षों से अलग विदर्भ बनाने की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार नागपुर पैक्ट पर अमल नहीं कर रही है. स्वतंत्र विदर्भ राज्य देने के बजाय यहां के प्रकल्प बाहर क्षेत्र में ले जाया जा रहा है जिससे विदर्भ में बेरोजगारी काफी बढ़ गयी है. इसके अलावा सिंचाई, शिक्षा, बिजली जैसी समस्या खड़ी हो गयी है।
क्या है नागपुर पैक्ट
नागपुर करार में विदर्भ के युवाओं को 23% सरकारी नौकरी, सरकारी खजाने में 23% हिस्सेदारी, सिंचाई के लिए 75 हजार करोड़ रुपये की पेशकश की गई, लेकिन वास्तव में दिया नहीं गया, इसके विपरीत यहां की प्राकृतिक संपदा को लूटा गया। 69 साल से चली आ रही इस लूट का विरोध नागपुर पैक्ट की होली जलाकर किया गया।