ये है वजह
विदर्भ, मराठवाड़ा और कर्नाटक पर कम दाब की द्रोणीय स्थिति और खंडित हवा की स्थिति है । जिसके कारण विदर्भ में तेज गरमी की संभावना है।
28 मार्च को अकोला, बुलढाणा, वाशिम, चंद्रपुर में लू चलने की अनुमान है। साथ ही मार्च के अंत तक विदर्भ, पश्चिम राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और पश्चिम मध्य प्रदेश में तापमान में वृद्धि होगी।
चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी हवाएं बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हैं। अगले 24 घंटों में ये हवाएं पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में चलेंगी। इसलिए अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं।
विभाग ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। हवा की गति 25 से 35 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। 28 से 29 मार्च तक उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। हवा की गति भी 25 से 35 किमी प्रति घंटे के आसपास रहने का अनुमान है। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आज मध्यम बारिश की संभावना है।